महिला टी-20 विश्व कप 2026 में कब, किसके खिलाफ मैच खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए डेट और शेड्यूल

NewsNationTv NaN days ago

Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से महिला टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है, जिसमें पहला मैच भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के साथ खेलेगी.

womens t20 world cup 2026 team india schedule 15 players full squad
भारतीय महिला क्रिकेट टीम Photograph: (Image Source: X/BCCI Women)

Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. 12 जून से मेगा इवेंट की शुरुआत होने वाली है, जिसमें टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेलेगी. इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 2 ग्रुपों में बांटा गया है. दोनों ग्रुपों की टॉप-4 टीमों के बीच सुपर-8 मुकाबले खेले जाएंगे और फिर 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी और उनके बीच नॉकआउट मुकाबले होंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको भारत के शेड्यूल, स्क्वाड के बारे में बताते हैं.

भारत-पाकिस्तान की कब होगी टक्कर?

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 14 जून को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में अपना पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत का सामना पहले मैच में कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगी. दोनों टीमें बर्मिघम में आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों के लिए ये टूर्नामेंट का पहला-पहला मैच होगा. भारत की ओर से शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसी खिलाडियों को इस स्क्वॉड में जगह दी गई है, वहीं भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा के रूप में युवा चेहरे भी नजर आने वाले हैं.

INDW VS PAKW हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. 13 जून 2009 को दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला गया था. जिसमें भारत को जीत मिली थी. तब से लेकर अबतक पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है. साफ तौर पर भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. आखिरी 5 मैचों में टीम इंडिया ने 4 जीत अपने नाम की है.

टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल की बात करें, तो भारत अपना पहला मैच 14 जून को खेलेगी, जहां उनका सामना पाकिस्तान से होगा. फिर 17 जून को नीदरलैंड्स से मुकाबला होने वाला है. 21 जून को दक्षिण अफ्रीका से टक्कर होनी तय है. ग्रुप स्टेज में आखिरी 2 मैच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से क्रमश: 25 और 28 जून को होने वाला है. नीचे दी गई तालिका में आप टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.

तारीख मैच स्थान समय (भारतीय समयानुसार)
14 जून भारत बनाम पाकिस्तान बर्मिंघम शाम 6:30 बजे
17 जून भारत बनाम नीदरलैंड्स लीड्स शाम 6:30 बजे
21 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत मैनचेस्टर शाम 6:30 बजे
25 जून भारत बनाम बांग्लादेश मैनचेस्टर शाम 6:30 बजे
28 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लॉर्ड्स, लंदन शाम 6:30 बजे

महिला टी-20 विश्व कप के लिए फुल स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

यहां देखें महिला विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला वेन्यू समय (IST)
12 जून 2026 इंग्लैंड vs श्रीलंका एजबेस्टन, बर्मिंघम रात 11:00 बजे
13 जून 2026 स्कॉटलैंड vs आयरलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर दोपहर 3:00 बजे
13 जून 2026 ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर शाम 7:00 बजे
13 जून 2026 वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन रात 11:00 बजे
14 जून 2026 बांग्लादेश vs नीदरलैंड एजबेस्टन, बर्मिंघम दोपहर 3:00 बजे
14 जून 2026 भारत vs पाकिस्तान एजबेस्टन, बर्मिंघम शाम 7:00 बजे
16 जून 2026 न्यूजीलैंड vs श्रीलंका हैम्पशायर बाउल शाम 7:00 बजे
16 जून 2026 इंग्लैंड vs आयरलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
17 जून 2026 ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश हेडिंग्ले, लीड्स दोपहर 3:00 बजे
17 जून 2026 भारत vs नीदरलैंड हेडिंग्ले, लीड्स शाम 7:00 बजे
17 जून 2026 दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान एजबेस्टन रात 11:00 बजे
18 जून 2026 वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड ब्रिस्टल रात 11:00 बजे
19 जून 2026 न्यूजीलैंड vs आयरलैंड ब्रिस्टल रात 11:00 बजे
20 जून 2026 ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड लॉर्ड्स दोपहर 3:00 बजे
20 जून 2026 पाकिस्तान vs बांग्लादेश लॉर्ड्स शाम 7:00 बजे
20 जून 2026 इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड एजबेस्टन रात 11:00 बजे
21 जून 2026 वेस्टइंडीज vs श्रीलंका हैम्पशायर बाउल दोपहर 3:00 बजे
21 जून 2026 दक्षिण अफ्रीका vs भारत हैम्पशायर बाउल शाम 7:00 बजे
23 जून 2026 न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंड ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
23 जून 2026 श्रीलंका vs आयरलैंड ब्रिस्टल शाम 7:00 बजे
23 जून 2026 ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान लॉर्ड्स रात 11:00 बजे
24 जून 2026 इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज द ओवल, लंदन रात 11:00 बजे
25 जून 2026 भारत vs बांग्लादेश लॉर्ड्स शाम 7:00 बजे
25 जून 2026 दक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंड लॉर्ड्स रात 11:00 बजे
26 जून 2026 श्रीलंका vs स्कॉटलैंड ब्रिस्टल रात 11:00 बजे
27 जून 2026 पाकिस्तान vs नीदरलैंड हेडिंग्ले दोपहर 3:00 बजे
27 जून 2026 वेस्टइंडीज vs आयरलैंड हेडिंग्ले शाम 7:00 बजे
27 जून 2026 इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड द ओवल रात 11:00 बजे
28 जून 2026 दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश लॉर्ड्स दोपहर 3:00 बजे
28 जून 2026 ऑस्ट्रेलिया vs भारत लॉर्ड्स शाम 7:00 बजे
30 जून 2026 पहला सेमीफाइनल द ओवल, लंदन शाम 7:00 बजे
2 जुलाई 2026 दूसरा सेमीफाइनल द ओवल, लंदन रात 11:00 बजे
5 जुलाई 2026 फाइनल लॉर्ड्स, लंदन शाम 7:00 बजे