वैभव सूर्यवंशी की टीम बनी चैंपियन, ईशान किशन के धमाल के चलते ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब

NewsNationTv NaN days ago
East Zone Won Duleep Trophy 2026
East Zone Won Duleep Trophy 2026 Photograph: (x/bcci)

East Zone Won Duleep Trophy 2026 : ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया है. ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने ट्रॉफी पर कब्जा किया है. वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी के चैंपियन खिलाड़ी बन गए हैं. दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच टक्कर हुई, जहां मैच ड्रॉ होने के बाद भी साउथ जोन को ट्रॉफी गंवानी पड़ गई. ईशान किशन ने मैच के बाद ट्रॉफी उठाई और वैभव सूर्यवंशी समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाया.