VIDEO: विराट कोहली ने बढ़ाया हाथ, वैभव सूर्यवंशी ने सिर झुकाकर किया नमस्कार, फिर मिला सफलता का गुरुमंत्र
By: सौरभ मिश्रा
Virat kohli Vaibhav meeting: आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब दिलाने वाले विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी मैदान पर बातचीत करते नजर आए। इस छोटी-सी मुलाकात में विराट ने युवा बल्लेबाज को सफलता का सबसे बड़ा मंत्र दिया- अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखना।
अहमदाबाद में खेले गए फाइनल के बाद विराट और वैभव के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि बातचीत के शब्द साफ सुनाई नहीं दिए, लेकिन विराट के हाव-भाव से साफ था कि वह वैभव को करियर में आगे बढ़ने के लिए एकाग्रता और अनुशासन की अहमियत समझा रहे थे। वैभव भी ध्यान से उनकी बात सुनते नजर आए और सहमति में सिर हिलाते दिखाई दिए।
Anyone can tell what conversation is going between them.
— Pardєєp ӄumar ( प्रदीप कुमार )☣ (@NomadTrending) May 31, 2026
❝ 𝙁𝙤𝙘𝙪𝙨 𝙍𝙠𝙝𝙤 𝙎𝙖𝙗 𝙎𝙚𝙩 𝙍𝙖𝙝𝙚𝙜𝙖❞#ViratKohli #Sooryavanshi #RCBvsGT pic.twitter.com/w4rStA2S46
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन किसी सपने से कम नहीं रहा। बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में अपने आक्रामक खेल से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन के फाइनल में जल्दी आउट होने के बाद वैभव आधिकारिक रूप से ऑरेंज कैप विजेता बन गए।
महज 15 साल और 65 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीतकर उन्होंने आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम था, जिन्होंने 2025 में 23 साल 231 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीती थी। उससे पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था।
The king met the prince, all smiles and experience being shared ✍️♥️ pic.twitter.com/w0iTJpv2bg
— Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) June 1, 2026
वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए असाधारण माना जाता है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 72 छक्के लगाए और इस मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। गेल ने एक आईपीएल सीजन में 59 छक्के लगाए थे, जिसे लंबे समय तक अटूट माना जाता था।
दिलचस्प बात यह रही कि वैभव विराट कोहली के एक सीजन में चार शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बेहद करीब पहुंच गए थे। वह तीन बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93, एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 और क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने एक शानदार शतक भी जड़ा।
वैभव ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने महज 440 गेंदों में 1000 टी20/आईपीएल रन पूरे कर लिए, जो इस प्रारूप में सबसे तेज उपलब्धियों में से एक है। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को भी पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी से मिली सलाह और रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक बड़ा सितारा मिल चुका है।