'2-3 हफ्ते में चीजें बदल जाती हैं...' रोहित-विराट के भविष्य पर दिग्गज का बयान, जानिए BCCI और सिलेक्टर को लेकर क्या कहा?

NewsNationTv NaN days ago
Rohit Sharma and Virat Kohli
Rohit Sharma and Virat Kohli Photograph: (ANI)

Rohit Sharma and Virat Kohli : भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर कई दिग्गज लगातार बयान दे रहे हैं. क्रिकेट में इन दोनों का आने वाला भविष्य क्या होगा, इस पर भी उनके फैंस जानना चाह रहे हैं. रोहित और विराट 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं? इस पर भी चर्चा लगातार होती रहती है क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों की उम्र लगातार बढ़ रही है. खासकर रोहित शर्मा की फिटनेस और उम्र शायद उनका साथ नहीं दे रही है. 

ऐसे में आए दिन कोई न कोई दिग्गज या क्रिकेट का जानकार इन भविष्य पर अक्सर भविष्यवाणी करता रहता है. अब इस कड़ी में एक और नाम शामिल हो गया है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइंट्स के बॉलिंग कोच अशीष नेहरा ने बड़ा बयान दिया है.

आशीष नेहरा का रोहित-विराट पर बड़ा बयान

आशीष नेहरा ने कहा कि, 'अभी बहुत दूर है. अब से तब तक 12-13 महीने हैं. हमने देखा है, सिर्फ इंडियन क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि किसी भी खेल में कि 2-3 हफ्ते में भी चीजें बदल जाती हैं. अगर वे अच्छा कर रहे हैं और लगातारा शानदार प्रदर्शन उनके बल्ले से आ रहा है, तो क्यों नहीं? जब इन खिलाड़ियों की बात आती है तो किसी भी कोच या किसी भी कप्तान के लिए यह आसान नहीं होगा. अगर मैं कोच होता, तो क्या यह सिर्फ मेरा फैसला होता? बीसीसीआई के साथ यह काम नहीं करता, पांच सिलेक्टर हैं. फैसले लेने वाले बहुत ज्यादा लोग हैं'. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. 2024 में दोनों टी20 क्रिकेट और 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अब ये दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेले रहे हैं. रोहित और विराट का अलगा लक्ष्य सिर्फ भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब दिलाना है. इस समय रोहित की उम्र 39 साल है, जबकि विराट कोहली की उम्र 37 साल है.

टीम इंडिया की कोचिंग करने पर बोले नेहरा

इसके अलावा आशीष नेहरा ने इंडियन टीम के कोच बनने और भारतीय टीम की कोचिंग करने पर कहा कि, 'यह बहुत सम्मान और खुशी की बात होगी, लेकिन मैं कभी ऐसी चीजें प्लान नहीं करता. हम भविष्य में देखेंगे. अभी मैं जहां हूं, बहुत खुश हूं'.

आशीष नेहरा ने भारत के बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन किया है. वो सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में भी खेले चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैचों की 29 पारियों में 44 विकेट चटकाए हैं. उनके नाम 120 वनडे मैचों में 157 विकेट दर्ज हैं. वहीं नेहरा 27 टी20 में 34 विकेट भी चटका चुके हैं.