SL vs IND Test: श्रीलंका टूर के लिए बदल जाएगी Team India की स्क्वाड, टेस्ट टीम में होगी दो दिग्गजों की वापसी

cricketnmore.com NaN days ago
Jasprit Bumrah और Ravindra Jadeja की India Test Squad में वापसी
Jasprit Bumrah और Ravindra Jadeja की India Test Squad में वापसी (Image Source: Google)

Jasprit Bumrah And Ravindra Jadeja Set To Return In India Test Squad: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त के महीने में श्रीलंका का टूर करेगी जहां उन्हें सबसे पहले मेजबान टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा जिसका पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ बड़े खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है।

जडेजा-बुमराह की वापसी: भारतीय टीम को श्रीलंका टूर पर किसी भी हाल में टेस्ट सीरीज जीतनी है, ये ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी जरूरी है। यही वज़ह भारतीय चयनकर्ताओं ने दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अनुभवी तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को वापस टेस्ट स्क्वाड में लाने का मन बना लिया है। ये दोनों ही खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में शामिल नहीं थे। बात करें उनके आंकड़ों की तो रविंद्र जडेजा ने 89 टेस्ट में 4095 रन बनाए हैं और 348 विकेट लिए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह अब तक 52 टेस्ट में 234 विकेट ले चुके हैं।

ध्यान दें कि श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय तेज गेंदबाज़ी आक्रमण में मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा के भी शामिल होने की उम्मीद है। वहीं स्पिन गेंदबाज़ों के विकल्प में मानव सुथार और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी होंगे।

वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी के खेलने पर सस्पेंस: श्रीलंका टूर से पहले टीम इंडिया के दो युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय चयनकर्ता उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। याद दिला दें कि वाशिंगटन सुंदर हाल ही में इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए। इस कारण वो लॉर्ड्स वनडे भी नहीं खेल पाए थे।

अगर वाशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए फिट नहीं होते तो ऐसे में भारतीय चयनकर्ता टीम इंडिया की स्क्वाड में स्पिनर्स की विविधता बनाए रखने के लिए सारांश जैन या हर्ष दुबे को मौका दे सकते हैं। बताते चलें कि टीम इंडिया के बल्लेबाज़ी क्रम में कुछ बदलाव होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।