IND vs ENG 3rd ODI Live Score: आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, लॉर्ड्स में 3 बजे होगा टॉस

NewsNationTv NaN days ago

IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस पेज को रीफ्रेश करके आप लॉर्ड्स वनडे की अपडेट ले सकते हैं.

IND vs ENG 3rd ODI Live Score
भारत बनाम इंग्लैंड Photograph: (Image Source: X/BCCI)

IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, क्योंकि इसके बाद ये दोनों खिलाड़ी सीधे सितंबर में ही एक्शन में नजर आएंगे. वहीं, भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर 22 साल से कोई वनडे मैच नहीं जीता है. ऐसे में शुभमन गिल के पास इस मैच को जीततकर बड़ा कारनामा करने का मौका होगा. इस लाइव पेज को रीफ्रेश करके आप भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे वनडे मैच से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं.

  • Jul 19, 2026 12:15 IST

    IND vs ENG 3rd ODI Live Score: 3.30 बजे शुरू होगा लॉर्ड्स वनडे

    वनडे सीरीज के तीसरे मैच की टाइमिंग में फिर बदलाव हुआ है. तीसरा मैच 5.30 नहीं बल्कि खेला जाएगा. लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत में ये मैच शाम 3.30 बजे शुरू होगा. ऐसे में टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरे हैं.