पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले Suryakumar Yadav ने उतारी Usman Tariq के गेंदबाजी एक्शन की नकल, VIDEO वायरल
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का मज़ेदार अंदाज़ देखने को मिला। अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे गेंदबाजी एक्शन की हूबहू नकल कर सभी फैस को खूब इंटरटेन किया। साथी खिलाड़ी इस पल का खूब आनंद लेते नजर आए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से एक दिन पहले शनिवार (14 फरवरी) को भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अभ्यास सत्र के दौरान बिल्कुल अलग ही मूड में नजर आए। कोलंबो में चल रहे नेट अभ्यास के दौरान सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक की गेंदबाज़ी एक्शन को कॉपी करते हुए दिखे।
सूर्यकुमार ने बिल्कुल उसी तरह गेंदबाज़ी एक्शन के बीच में रुककर गेंद डालने की अदाकारी की, जैसी उस्मान तारिक अक्सर मुकाबलों में करते नजर आते हैं। उनकी इस नकल का सोशल मीडिया पर फैस ने खूब आनंद लिया। वह नेट्स में बल्लेबाज तिलक वर्मा को गेंदबाज़ी करते हुए यह अंदाज़ दिखा रहे थे।
VIDEO:
Suryakumar Yadav bowls like Usman Tariq He was seen copying Tariq’s bowling action and even waiting before delivering the ball to Tilak Varma during a practice session in Colombo ahead of the Ind vs Pak match pic.twitter.com/pPPb75lgog Sonu (Cricket live247) February 14, 2026
गौरतलब है कि यह महामुकाबला रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, जहां दोनों टीमें शानदार लय में पहुंची हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ने अब तक अपने शुरुआती दो मुकाबले जीत लिए हैं और अगला दौर लगभग तय करने की दहलीज़ पर खड़ी हैं।
अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत और पाकिस्तान अब तक टी20 इंटरनेशल मुकाबलों में 16 बार आमने-सामने आ चुके हैं, जिसमें भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं, पाकिस्तान को तीन में सफलता मिली है और एक मैच बराबरी पर खत्म हुआ है। जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर लेगी।