'पहले बॉल से हिट कर सकता...', IND vs ZIM T20 सीरीज शुरू होने से पहले आलोचकों को तिलक वर्मा का करारा जवाब
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारत के टी20 उपकप्तान तिलक वर्मा ने अपनी कम स्ट्राइक रेट को लेकर चुप्पी तोड़ी है.
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 23 जुलाई से होगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस शुरू कर दी है. इसी बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. तिलक वर्मा ने अपनी कम स्ट्राइक रेट को लेकर चुप्पी तोड़ी है. दरअसल तिलक वर्मा पर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अपनी धीमी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठे थे. इस पर तिलक ने साफ कर दिया है कि वह पहली ही गेंद से हिट मार सकते हैं, लेकिन वह टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलते हैं.
तिलक वर्मा ने अपनी कम स्ट्राइक रेट को लेकर दिया बड़ा बयान
तिलक वर्मा को टी20 में टीम इंडिया की उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में हर परिस्थिति अलग होती है और बल्लेबाज को उसी के हिसाब से और टीम की जरूरत के मुताबिक खुद को ढालना पड़ता है. तिलक ने कहा कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम इंडिया कई मैचों में पावरप्ले या उससे पहले 10 ओवर के भीतर ही 4 से 5 विकेट गंवा रही थी. ऐसे हालात में सिर्फ तेजी से रन बनाने के लिए जोखिम उठाना टीम के लिए सही फैसला नहीं था.
पहली गेंद से ही हिट कर सकते हैं तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने कहा, "इस खेल में, आपको अलग-अलग स्थानों पर बल्लेबाजी करनी होती है, और खासकर ऐसी परिस्थितियों में, यह आसान नहीं होता है. इसके साथ ही, मैं हमेशा यही कहता हूं कि टीम के लिए जो भी जरूरी होगा, मैं वह करूंगा. अगर मुझे क्रीज पर टिककर टीम के लिए संघर्ष करना पड़े, तो मैं वह करता हूं. अगर मुझे पहली ही गेंद से बड़े शॉट लगाने हों, तो मैं वह भी करता हूं.
🚨 TILAK VARMA ON BACK TO BACK FAILURES🚨
— Sunil Gavaskar (@virender_swag) July 21, 2026
🗣️ "In those situations, you have to remain calm under pressure and create positive energy within the team. Results will go up and down, but what's important is how we build a good environment and back every individual. The last series…
इंग्लैंड दौरे पर खामोश रहा तिलक वर्मा का बल्ला
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेले गए कुल 7 टी20 मैचों में तिलक वर्मा के बल्ले से सिर्फ 178 रन निकले, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. उनका हाईस्कोर 55 रन है, जो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मैच में बनाया था, लेकिन तभी टीम इंडिया को सीरीज गंवानी पड़ी थी. तिलक वर्मा ने कई मौकों पर काफी धीमी पारी खेली, जिसका असर टीम के मिडिल ऑर्डर पर भी पड़ा. इसके बाद तिलक की धीमी बल्लेबाजी को लेकर आलोचना भी हुई और कहा गया कि वह जरूरत पड़ने पर तेज बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर भी उनका हाल कुछ ऐसा ही रहा.
श्रेयस अय्यर की भी बतौर कप्तान शुरुआत बेहद ही शर्मनाक रही. अय्यर पहले ऐसे भारतीय कप्तान बने जो आयरलैंड के खिलाफ न सिर्फ टी20I सीरीज हारे, बल्कि इतिहास में पहला मैच भी हारे. आयरलैंड ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शर्मनाक रहा. पहली बार टीम इंडिया का टी20 में इंग्लैंड की धरती पर सूपड़ा साफ हुआ. अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया 7 मैच खेल चुकी है, लेकिन अभी भी पहली जीत का इंतजार है. ऐसे में अब जिम्बाब्वे दौरे पर तिलक वर्मा समेत पूरी टीम बेहतर प्रदर्शन कर आलोचकों को जवाब देने की कोशिश करेगी.