ये क्या हुआ! आउट होकर भी अभिषेक शर्मा को नहीं लौटना पड़ा वापस, जानिए किस नियम से मिला जीवनदान?
Abhishek Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है. इस टारगेट को चेज करने उतरी टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने आए. मैच के दूसरे ही ओवर में ड्रामा देखने को मिला. जैकब डफी की गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए थे, लेकिन फिर भी उन्हें पवेलियन नहीं लौटना पड़ा. आइए इसके पीछे के नियम के बारे में जानते हैं...
अभिषेक शर्मा को क्यों मिला जीवनदान?
न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा को एक ऐसा जीवनदान मिला है, जिसकी हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, जैकब डफी की गेंद पर नाथन स्मिथ ने बाउंड्री पर कैच भी कर लिया था. लेकिन, फिर मालूम चला कि जिस गेंद पर डफी ने अभिषेक को आउट किया है, वो नो बॉल है. जी हां, टीवी अंपायर से फ्रंट फुट नो बॉल का सिग्नल मिला. गेंद छोटीडाली गई थी, जिस पर अभिषेक शर्मा ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे (टॉप-एज) से लगकर डीप स्क्वायर में स्मिथ के बाईं ओर चली गई. एक बेहतरीन कैच और शानदार गेंदबाजी, लेकिन अभिषेक को जीवनदान मिल गया.
अभिषेक शर्मा ने पूरे किए 1000 रन
1000 T20I runs and counting for #TeamIndia opener Abhishek Sharma in 2026 👏👏
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
Live - https://t.co/FZtUFIFWS2#NZvINDpic.twitter.com/CXo6bMNG5k
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. उन्होंने साल 2026 में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ ईशान किशन हैं, जिन्होंने 35 टी-20 आई मैचों में 1159 रन बनाए हैं.