Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, फाइनल में गिल-सुदर्शन के फ्लॉप होते ही 15 साल के बल्लेबाज ने बनाया महारिकॉर्ड

cricketnmore.com NaN days ago
Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, फाइनल में गिल-सुदर्शन के फ्लॉप होते ही 15 साल के बल्लेबाज ने बना
Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, फाइनल में गिल-सुदर्शन के फ्लॉप होते ही 15 साल के बल्लेबाज ने बना (Image Source: BCCI)

सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 15 साल 65 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम की है। उन्होंने इस लिस्ट में साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 23 साल 231 दिन की उम्र में ऑरैंज कैप जीत थी। 

बता दें कि सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन उन्हें टक्कर दे रहे थे। लेकिन रविवार (31 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल में दोनों फ्लॉप रहे और इसके साथ ही ऑरेंज कैप सूर्यवंशी के नाम हो गई है। गिल ने इस सीजन 16 पारियों में 732 रन और सुदर्शन ने 17 पारियों में 722 रन बनाए।  

फाइनल मुकाबले में सुदर्शन ने 12 गेंदों में 12 रन और गिल ने 8 गेंदों मे 10 रन बनाए। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। 

टीमें 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर