बीसीबी ने मेहदी की वनडे कप्तानी 2027 तक बढ़ाई, विश्व कप 2028 तक टी20 टीम की कमान संभालेंगे लिटन दास

cricketnmore.com NaN days ago
Gwalior: 1st T20I cricket match between India and Bangladesh
Gwalior: 1st T20I cricket match between India and Bangladesh (Image Source: IANS)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को घोषणा की कि मेहदी हसन मिराज 2027 तक वनडे कप्तान बने रहेंगे। बीसीबी ने यह भी पुष्टि की है कि लिटन दास टी20 विश्व कप 2028 तक टी20 टीम की कप्तानी करेंगे। लिटन को पिछले एक साल में टीम को संवारने में अहम भूमिका निभाने के लिए यह इनाम दिया गया है।

बीसीबी के संचालन अध्यक्ष नजमुल आबेदीन फहीम ने बोर्ड की बैठक के बाद पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, "चूंकि हमारे टी20 कप्तान का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2026 के साथ समाप्त हो गया था, इसलिए मौजूदा टी20 कप्तान और उप-कप्तान 2028 में होने वाले अगले टी20 विश्व कप तक अपने पदों पर बने रहेंगे। इसके साथ ही हमारे वनडे कप्तान का कार्यकाल भी अब समाप्त होने वाला है। इसी कारण से हमें लगता है कि यह बहुत जरूरी है कि कप्तान बिना किसी रुकावट के काम कर सकें और एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण का पालन करें।"