IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह आज लॉर्ड्स में क्यों नहीं खेल रहे? टीम में कौन से 3 बड़े बदलाव

oneindia.com NaN days ago

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स एकदिवसीय मैच में आज टॉस पर भारतीय टीम में तीन बदलावों के बारे में पता चला। इनमें सबसे अहम नाम जसप्रीत बुमराह का रहा। बुमराह इस मैच से बाहर हो गए हैं, जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

शुभमन गिल ने स्थिति साफ़ करते हुए बताया कि बुमराह घुटने में चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह किसी तेज गेंदबाज को ही शामिल किया गया है। इसका मतलब यही हुआ कि कुलदीप यादव को एक बार फिर से बेंच पर बैठकर ही काम चलाना पड़ेगा।

© One.in Digitech Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved The "ONEINDIA" word mark and logo are owned by One.in Digitech Media Pvt. Ltd.

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर बताया कि जसप्रीत बुमराह को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं घुटने में चोट लगी थी। उनके बाएं घुटने में आई प्रतिक्रियात्मक सूजन (रिएक्टिव स्वेलिंग) के कारण वह तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

वॉशिंगटन सुंदर भी पिछले मैच में चोट की वजह से बाहर हो गए थे, वह गेंदबाजी करने के लिए भी नहीं आए थे। टीम में उनकी जगह हर्ष दुबे को लाया गया था, हालांकि प्लेइंग इलेवन में दुबे को जगह नहीं मिल पाई।

संभावना जताई गई थी कि ईशान किशन को बाहर किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं करते हुए उनको बरकरार रखा गया है। केएल राहुल को भी टीम में लाया गया है लेकिन शिवम दुबे को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बैटिंग ऑर्डर मजबूत करने के लिए ऐसा हुआ है।

उधर बुमराह के जाने से अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल कर लिया गया। वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्रिंस यादव को लाया गया है। तेज गेंदबाजी में ऑप्शन बढाने के लिए ऐसा किया गया है। बुमराह का इस मैच में नहीं होने टीम इंडिया के लिए निश्चित तौर पर एक बड़ा झटका है। टीम इंडिया में चार तेज गेंदबाज हैं और स्पिनर के तौर पर सिर्फ अक्षर पटेल ही हैं।