सिर्फ 2 दिन बाद वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तहलका! जानिए टीम इंडिया किसके साथ कब और कहां खेलेगी नेक्स्ट मैच?
IND vs ZIM : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा एक बार फिर से दिखने वाले हैं. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इस सीरीज में उन्होंने 3 मुकाबले खेले लेकिन वो अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. अब एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी के पास तहलका मचाने का मौका होगा. टीम इंडिया अपना नेक्स्ट मैच जब खेलने उतरेगी तो वैभव के पास तूफानी बल्लेबाजी करने तहलका मचाने का मौका होगा.
A solid 50-run stand at the top 💙
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
Abhishek Sharma 🤝 Vaibhav Sooryavanshi
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58#TeamIndia | #ENGvINDpic.twitter.com/2mLGeqP5fO
टीम इंडिया कब खेलेगी अगला मैच?
भारतीय क्रिकेट टीम अब जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने वाली है. यहां पर इंडियन क्रिकेट टीम को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया अपना नेक्स्ट मैच गुरुवार को खेलने वाली है. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 25 जुलाई को होगा. वहीं इस सीरीज का फाइनल और निर्णायक मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा.
कहां और कितने बजे से शुरू होगा मैच?
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे पर अपने तीनों टी20 मैच हाररे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेलने वाली है. टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले तीनों मुकाबले एक ही वेन्यू पर खेले जाएंगे. वहीं भारत और जिम्बाब्वे के बीच शुरू होने वाला तीनों मैचों की टाइमिंग भी सेम रहने वाली है. भारत में इन तीनों मुकाबलों का प्रसारण शाम 4:30 बजे से किया जाएगा.
वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर संजू सैमसन को बाहर कर मौका दिया गया था. इस पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में वैभव ने 42 रन बनाए. उनके बल्ले से दूसरे, तीसरे और चौथे टी20 में क्रमश: 14, 13 और 15 रन निकले थे. इसके बाद उन्हें इस सीरीज के अंतिम टी20 मुकाबले से ड्रॉप होना पड़ा था, उनकी जगह पर संजू सैमसन को मौका दिया गया था.
Vaibhav Sooryavanshi is ready 😎
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
Are you? 🫵
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58#TeamIndia | #ENGvINDpic.twitter.com/14ewj18NnF
अब जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के स्क्वाड में संजू सैमसन को नहीं रखा गया है. ऐसे में संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी अभिषेक शर्मा के साथ टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. हालांकि टीम में प्रभसिमरन सिंह के रूप में एक और सलामी बल्लेबाजी को मौका दिया गया है, जो पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल चुके हैं.
इस सीरीज में इस सबके बावजूद वैभव सूर्यवंशी का पलड़ा प्लेइंग-11 में खेलने के लिए भारी नजर आ रहा है. अब श्रेयस अय्यर किसे मौका देंगे. अय्यर और टीम मैनेजमेंट किस पर भरोसा जताएगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. पर अगर वैभव को मौका मिलता है, जो वो जिम्बाब्वे की पिचों पर तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे.
जिम्बाब्वे के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).