9 गेंदों पर ठोके 30 रन और फिर चटकाए 2 विकेट! CPL के मुकाबले में छा गए Shadab Khan; देखें VIDEO

cricketnmore.com NaN days ago

Shadab Khan ने CPL 2026 में Guyana Amazon Warriors के खिलाफ 9 गेंदों पर नाबाद 30 रन ठोकने के साथ 2 विकेट लिए और Antigua Falcons को 65 रन से जीत दिलाई।

Shadab Khan ने CPL 2026 में 9 गेंदों पर 30 रन की तूफानी पारी खेली
Shadab Khan ने CPL 2026 में 9 गेंदों पर 30 रन की तूफानी पारी खेली (Shadab Khan ने CPL 2026 में 9 गेंदों पर ठोके 30 रन)

Shadab Khan Video: पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) मौजूदा समय में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) खेल रहे हैं। वो इस टूर्नामेंट टूर्नामेंट में Antigua and Barbuda Falcons का हिस्सा हैं और उनके लिए एक मैच विनर बनकर उभरे हैं। शादाब ने बुधवार,09 सितंबर को CPL के 30वें मुकाबले में Guyana Amazon Warriors के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया और अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से प्रभाव छोड़ा। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

9 गेंदों पर ठोके 30 रन: इस मुकाबले में शादाब खान एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के लिए नंबर-6 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन्होंने मैदान पर तूफान उठाकर महज़ 9 गेंदों पर 2 चौके 3 छक्के लगाकर नाबाद 30 रन ठोके दिए। शादाब ने 333.33 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए। इसी बीच उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के ओवर की आखिरी पांच गेंदों का सामना किया और 24 रन ठोके।

गेंदबाज़ी से भी बरपाया कहर: शादाब खान ने CPL टूर्नामेंट में बेहद ही किफायदी गेंदबाज़ी की है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 20 ओवर में सिर्फ 93 रन दिए। यानी वो एक टी20 टूर्नामेंट में महज 4.56 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी कर रहे हैं। गौरतलब है कि शादाब ने गुयाना के खिलाफ भी बेहद कमाल का स्पेल डाला।

उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शादाब ने क्वेंटिन सैम्पसन (07 गेंदों पर 12 रन) और ड्वेन प्रिटोरियस (03 गेंदों पर 01) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

मैच का हाल : ये मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां गुयाना अमेज़न वॉरियर्स ने टॉस जीतकर एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। इसके बाद एंटीगुआ की टीम ने अपनी पारी के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे।

इसके जवाब में अमेज़न वॉरियर्स की टीम महज़ 14.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 117 रन बनाकर ऑल आउट हुई। तो ऐसे एंटीगुआ की टीम ने ये मुकाबला 65 रनों से जीतकर अपने नाम किया।