IPL 2026: लगातार दूसरी हार के बाद क्या बोले CSK के कप्तान रुतुराज, बहानेबाजी करते हुए इस खिलाड़ी बताया दोषी?
IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली लगातार हार के बाद किसे दोषी ठहराया है और क्या बोला है. आइए जानते हैं.
IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पंजाब के हाथों चेन्नई को 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. ये सीएसके की टूर्नामेंट में लगाता दूसरी हार है और वो 2 मैचों में 2 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी के 10वें स्थान पर है तो वहीं, पंजाब की टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर 4 अंकों के साथ बनी हुई है.
पंजाब किंग्स से मिली करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने किसे इस हार का दोषी बताया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
पंजाब से हार के बाद क्या बोले रुतुराज गायकवाड़
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस हार के बाद कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा कि यह सच में एक बहुत अच्छा स्कोर था. विकेट तेज गेंदबाज़ों के लिए बेहतर था, लेकिन मुझे लगा कि स्पिनरों के लिए यह थोड़ा ग्रिप वाला था, बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रहा था. स्लोअर्स बॉल भी ग्रिप वाली थीं. मुझे लगा कि यह सच में एक अच्छा स्कोर था'.
गायकवाड़ ने इस स्पिनर को ठहराया दोषी
गायकवा़ ने इम्पैक्ट सब के तौर पर इस्तेमाल किए गए राहुल चाहर के बारे में कहा कि, 'हां, हमें लगा कि हमारे पास तीन सीमर थे और ज़ाहिर है कि हमारे पास दो अच्छे रिस्टस्पिनर एक साथ बॉलिंग कर रहे थे, खासकर पावरप्ले के बाद बीच में. हमें लगा कि इससे मदद मिलेगी. उन दोनों के लिए थोड़ा खराब दिन था, इसलिए मुझे लगता है कि इसी वजह से हमें नुकसान हुआ'.
Ruturaj Gaikwad dismissed for 28 in 22 balls. pic.twitter.com/FUzlAhMVhl
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 3, 2026