Shocking: पिच रोलर के नीचे आकर मरा 15 साल का लड़का, समर कैंप से हुआ कोच गिरफ़्तार

cricketnmore.com NaN days ago
Shocking: पिच रोलर के नीचे आकर मरा 15 साल का लड़का, समर कैंप से हुआ कोच गिरफ़्तार
Shocking: पिच रोलर के नीचे आकर मरा 15 साल का लड़का, समर कैंप से हुआ कोच गिरफ़्तार (Image Source: Google)

क्रिकेट के मैदान से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसने हर क्रिकेट फैन के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के सोलापुर ज़िले में एक समर क्रिकेट कैंप के दौरान, 15 साल का एक लड़का एक भारी पिच रोलर के नीचे कुचलकर मर गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो कोच और स्थानीय क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित, आरव उर्फ ​​विरेन चौधरी, 30 मई की सुबह बारशी के एक क्रिकेट मैदान में प्रैक्टिस सेशन से पहले पिच तैयार करने में मदद करते समय बुरी तरह घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक, वो लड़का बच्चों के उस ग्रुप में शामिल था, जिन्हें भारी पिच रोलर खींचने का निर्देश दिया गया था लेकिन किसी को भी नहीं पता था कि आरव पिच पर उतरने से पहले ही रोलर के नीचे आकर मर जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि आरव रोलर के नीचे फंस गया था और उसे गंभीर चोटें आईं। उसे बचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद, चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि बच्चे कोच के निर्देशों पर ही ये काम कर रहे थे। पुलिस को ये भी पता चला कि उस जगह पर इस काम की देखरेख के लिए कोई भी बड़ा मौजूद नहीं था और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।