ENG vs IND 3rd ODI: भारत को वनडे सीरीज में भी मिली 2-1 से हार, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में 27 रन से दी मात

cricketnmore.com NaN days ago

लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

ENG vs IND 3rd ODI: भारत को वनडे सीरीज में भी मिली 2-1 से हार, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में 27 रन से दी म
ENG vs IND 3rd ODI: भारत को वनडे सीरीज में भी मिली 2-1 से हार, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में 27 रन से दी म (Image Source: X)

England vs India 3rd ODI: लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। बेन डकेट के शानदार शतक और जैकब बेथेल की दमदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 360 रन तक ही पहुंच सकी।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जैकब बेथेल और बेन डकेट ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 192 रन की बड़ी साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। जैकब बेथेल शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उन्होंने 93 गेंदों में 91 रन की शानदार पारी खेली।

वहीं दूसरे छोर से बेन डकेट ने शानदार लय में बल्लेबाजी जारी रखी और शतक जड़ते हुए 135 गेंदों में 141 रन बनाए। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड लगातार बड़े स्कोर की ओर बढ़ता रहा। मध्य ओवरों में जो रूट ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए। आखिरी ओवरों में जोस बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में नाबाद 41 रन ठोक दिए और टीम ने इस तरह 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

भारत की ओर से गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि प्रिंस यादव को 1 सफलता मिली।

388 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को भी रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने अच्छी दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़कर भारत को मुकाबले में बनाए रखा। शुभमन गिल ने 84 गेंदों में 77 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ते हुए 110 गेंदों में 138 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

मध्य ओवरों में विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 गेंदों में 113 रन की। विराट ने  60 गेंदों में 74 रन बनाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही भारतीय टीम दवाब में आ गई। आखिरकार भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 360 रन तक ही पहुंच सकी और मुकाबला 27 रन से हार गई। इस हार के साथ भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पहले टीम टी20 सीरीज भी 4-0 से गंवा चुकी थी।

इंग्लैंड की ओर से सैम करन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके। वहीं जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जैकब बेथेल ने 1-1 विकेट हासिल कर इंग्लैंड की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई।