VIDEO: 'ट्रॉफी आवा दे और होम जावा दे' RCB की जीत के बाद विराट कोहली का मजेदार वन-लाइनर हुआ वायरल

cricketnmore.com NaN days ago

आईपीएल 2026 ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान कोहली ने गुजरात टाइटंस के मशहूर स्लोगन को अपने अंदाज में बदलकर ऐसा कमेंट किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

VIDEO: 'ट्रॉफी आवा दे और होम जावा दे' RCB की जीत के बाद विराट कोहली का मजेदार वन-लाइनर हुआ वायरल
VIDEO: 'ट्रॉफी आवा दे और होम जावा दे' RCB की जीत के बाद विराट कोहली का मजेदार वन-लाइनर हुआ वायरल (Image Source: X)

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान कोहली ने गुजरात टाइटंस के मशहूर स्लोगन को अपने अंदाज में बदलकर ऐसा कमेंट किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (31 मई) को खेले गए इस फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। 

फाइनल में विराट कोहली ने एक बार फिर बड़े मैच के खिलाड़ी होने का सबूत दिया। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। पूरे सीजन में भी उनका बल्ला जमकर बोला और वह RCB की सफलता के सबसे बड़े कारणों में से एक रहे।

मैच के बाद ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान RCB के आधिकारिक कंटेंट क्रिएटर और मशहूर किरदार 'मिस्टर नाग्स' यानी डेनिस सैत खिलाड़ियों के इंटरव्यू ले रहे थे। इसी दौरान कोहली भी कैमरे के सामने पहुंचे और उन्होंने ऐसा डायलॉग बोला, जिसने सभी को हंसा दिया।

RCB द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंटर पर शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली गुजरात टाइटंस के चर्चित स्लोगन को मजेदार अंदाज में बदलते हुए कहते नजर आए, "ट्रॉफी आवा दे और होम जावा दे, थैंक यू वेरी मच।" जिसके बाद कोहली की यह लाइन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

VIDEO:

अगर आईपीएल 2026 में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की। कोहली ने 16 मैचों में 56.25 की औसत और 165.84 के स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक भी निकले। फाइनल में खेली गई उनकी नाबाद 75 रन की पारी ने RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।