वह टीम के आखिर तक किए गए कड़े संघर्ष से खुश है : शाई होप

Punjabkesari.in NaN days ago
Sports

ब्रिजटाउन : वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि वह इस बात से खुश है कि उनकी टीम ने आखिर तक कड़ा संघर्ष किया और खेल की उस भावना के साथ खेला जिस पर महान गैरी सोबर्स को गर्व था। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली एक विकेट से हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान होप ने कहा, 'अभी भी पूरी तरह यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन दर्शकों के लिए यह वाकई एक अच्छा क्रिकेट मैच था। अगर आप एक न्यूट्रल दर्शक के तौर पर ऐसा मैच देखते हैं, तो आपको ऐसा खेल देखकर बहुत खुशी होगी।' 

उन्होंने कहा, 'यह मैच किसी भी तरफ जा सकता था। यह क्रिकेट का एक अच्छा मैच था और मैं मैच के आखिर में हमारे खिलाड़यिों द्वारा दिखाए गए संघर्ष की तारीफ करता हूं। दुर्भाग्य से, हम उस महान व्यक्ति (सोबर्स) के लिए जीत हासिल नहीं कर सके, लेकिन उम्मीद है कि हम मंगलवार को (सीरीज के आखिरी मैच में) चीजें बदल सकते हैं।'