लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित, आलोचकों को दिया करारा जवाब
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले में अपने आलोचकों को अपने ही स्टाइल में करार जवाब दिया। 388 रन का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 34वां शतक जड़ा। शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 147 रन की शानदार साझेदारी करने वाले हिटमैन इस मैदान पर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। गिल 77 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर रोहित ने रन बनाने का सिलसिला जारी रखा और चौका जड़कर अपने वनडे करियर का 34वां शतक जड़ दिया।
84 गेंद में जड़ा शतक
रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 34वां शतक केवल 84 गेंद में जड़ा। उन्होंने इस दौरान 11 चौके और 4 छक्के जड़े। रोहित शर्मा का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह 11 पारी के बाद आया है। इससे पहले रोहित ने साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी के मैदान में अपना आखिरी शतक जड़ा था।
समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।
और पढ़ेंEnd of Article