3 मौके, जब 'वर्ल्ड कप' में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया

cricketnmore.com NaN days ago
 Colombo: ICC T20 World Cup 2026: Australia vs Zimbabwe
Colombo: ICC T20 World Cup 2026: Australia vs Zimbabwe (Image Source: IANS)

वनडे वर्ल्ड कप 1983: नॉटिंघम में 9 जून को खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 6 विकेट खोकर 239 रन बनाए। इस पारी में डंकन फ्लेचर ने 84 गेंदों में 5 चौकों के साथ नाबाद 69 रन बनाए, जबकि इयान बुचार्ट ने 34 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से डेनिस लिली और ग्राहम यालोप ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 60 ओवरों में 7 विकेट खोकर 226 रन ही जुटा सकी, जिसके साथ जिम्बाब्वे ने 13 रन के करीबी अंतर से मैच जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केप्लर वेसल्स ने 130 गेंदों में 5 चौकों के साथ 76 रन की पारी खेली, जबकि रूड मार्श ने 50 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। 31 रन ग्रीम वुड ने ऑस्ट्रेलिया के खाते में जोड़े। जिम्बाब्वे की तरफ से डंकन फ्लेचर ने 42 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

टी20 वर्ल्ड कप 2007: केपटाउन में 12 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 138 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए ब्रैड हॉग ने नाबाद 35 रन बनाए, जबकि एंड्रयू साइमंड्स ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से एल्टन चिगुंबुरा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। गैरी ब्रेंट ने 2 सफलताएं हासिल कीं।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.5 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। इस टीम के लिए ब्रेंडन टेलर ने 45 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ नाबाद 60 रन बनाए, जबकि हैमिल्टन मसाकाद्जा ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टुअर्ट क्लार्क ने 2 विकेट हासिल किए।

टी20 वर्ल्ड कप 2007: केपटाउन में 12 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 138 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए ब्रैड हॉग ने नाबाद 35 रन बनाए, जबकि एंड्रयू साइमंड्स ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से एल्टन चिगुंबुरा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। गैरी ब्रेंट ने 2 सफलताएं हासिल कीं।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में 146 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए मैट रेनेशॉ ने सर्वाधिक 65 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।

Article Source: IANS