कौन हैं आकिब नबी? जिनकी अचानक हुई है भारत की टेस्ट टीम में एंट्री

NewsNationTv NaN days ago
Who Is Auqib Nabi
आकिब नबी

Who Is Auqib Nabi? भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. टीम की कमान शुभमन गिल संभालते नजर आएंगे और उनके डिप्टी होंगे केएल राहुल. मैच शुरू होने में अब महज 3 दिन बचे हैं और इस बीच स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव हुआ है और युवा भारतीय क्रिकेटर आकिब नबी की एंट्री हुई है. आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपनी जम्मू-कश्मीर की टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और उन्होंने 60 विकेट लेकर रिकॉर्ड भी बनाया था. अब इस युवा खिलाड़ी को टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है. आइए आपको आकिब नबी के बारे में विस्तार से बताते हैं...

कौन हैं आखिब नबी? 

आकिब नबी जम्मू-कश्मीर से आते हैं और वह एक क्वालिटी ऑलराउंडर हैं. आकिब अपनी तेज गति की गेंदबाजी और धुआंधार बल्लेबाजी के लिए घरेलू क्रिकेट में पहचान बना चुके हैं. रणजी ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने 12 मुकाबलों में 68 विकेट लेने का कारनामा किया था. इसके अलावा दलीप ट्रॉफी में उन्होंने 4 गेंदों में 4 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं. नबी अभी 29 साल के हैं. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. हालांकि, IPL 2026 में वह कुछ खास नहीं कर सके और उन्होंने 5 मैच खेले, जिसमें वह एक भी विकेट नहीं ले पाए. मगर, इस क्वालिटी गेंदबाज को अब टीम इंडिया से बुलावा आ गया है और उसे बतौर नेट बॉलर टीम में जोड़ा गया है.

भारत की टेस्ट टीम में हुई एंट्री

जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में बैकअप के तौर पर शामिल किया गया है. आकिब ने रणजी ट्रोफी के सीजन 2025-26 में कमाल का प्रदर्शन किया था और उन्होंने सबसे ज्यादा 60 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. उस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब आकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है. हालांकि, अब उन्हें टेस्ट टीम में बैकअप और नेट बॉलर के रूप में मौका दिया गया ताकि भविष्य के दौरों के लिए उन्हें तैयार किया जा सके. 

IND VS AFG टेस्ट मैच के लिए ऐसी है भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से होने वाली है. ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा और 9.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जून को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा.

मैच तारीख समय (IST) मैदान
एकमात्र टेस्ट 6–10 जून 2026 सुबह 9:30 बजे न्यू चंडीगढ़
पहला ODI 13 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे धर्मशाला
दूसरा ODI 17 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे लखनऊ
तीसरा ODI 20 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे चेन्नई