बांग्लादेश ने Asian Games 2026 के लिए किया नजरअंदाज, तो इस स्टार ऑलराउंडर ने CPL टीम के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट

cricketnmore.com NaN days ago
Mehidy Hasan Miraz CPL 2026 में Guyana Amazon Warriors के लिए खेलते नजर आएंगे
Mehidy Hasan Miraz CPL 2026 में Guyana Amazon Warriors के लिए खेलते नजर आएंगे (Mehidy Hasan Miraz को CPL 2026 में Guyana Amazon Warriors ने Mohammad Nabi के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है)

बांग्लादेश के स्टार स्पिन ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) को भले ही एशियन गेम्स (Asian Games 2026) के लिए टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन अब उनके लिए विदेश में टी20 क्रिकेट लीग खेलने का रास्ता खुल गया है। मिराज को कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में खेलने का मौका मिला है।

मेहदी हसन मिराज को गयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) ने अपनी टीम में शामिल किया है। वह टीम में अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की जगह लेंगे। नबी को अफगानिस्तान और भारत के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अफगानिस्तान के साथ जुड़ना है, जिसके चलते उन्हें CPL टीम से रिलीज किया गया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए नबी को अपनी टीम में शामिल किया है। इसके बाद गयाना अमेजन वॉरियर्स ने नबी के विकल्प के तौर पर मिराज को चुना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मेहदी को एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल नहीं किया है, इसलिए वह फिलहाल किसी इंटरनेशनल असाइनमेंट में व्यस्त नहीं हैं और CPL में  खेलने के लिए उपलब्ध हैं।