T20I : अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर तहस-नहस किया क्रिकेट रिकॉर्ड बुक, 35 गेंदों पर ठोका शतक; 11 छक्के जड़े
By: Shubham Laad
abhishek sharma t20i century: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी। अभिषेक शर्मा ने 320 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 100 रन पूरे किए। उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके लगाए।
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भारतीय ओपनर ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक रुख अपनाया और चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। उनकी इस पारी ने एक बार फिर दिखाया कि वह टी-20 क्रिकेट में कितनी तेजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
Abhishek Sharma with a 3️⃣5️⃣ -ball 𝗛𝗨𝗡𝗗𝗥𝗘𝗗! 💯🔥 One of the most incredible knocks to bring up his 4️⃣th T20I ton! 🤯 Updates ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD #TeamIndia | #NZvIND | @OfficialAbhi04 https://t.co/oHBBm9WmlN
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
अभिषेक ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 10 छक्के और 7 चौके लगाए। उनके बल्ले से निकले बड़े शॉट्स ने विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने तेजी से रन बटोरते हुए भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ गेंद को सही समय पर हिट करने की क्षमता भी नजर आई।
इस मुकाबले में अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 44 गेंदों में 133 रन की शानदार साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। इस साझेदारी ने भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया और बड़े स्कोर की नींव रखी।
पहली गेंद पर छक्का लगाने में भी अभिषेक नंबर-1
अभिषेक शर्मा की पहचान सिर्फ तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में नहीं है, बल्कि वह पारी की पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करते हैं। टी-20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी उनका नाम शीर्ष पर है।
1⃣1⃣3⃣ runs 3⃣8⃣ balls 2⃣9⃣7⃣.3⃣7⃣ strike rate 9⃣ fours & 1⃣1⃣ sixes Abhishek Sharma, take a bow for that astonishing innings 🙇♂️ Updates ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/RxygJwIOUw
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अभिषेक अब तक आठ बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगा चुके हैं। यह आंकड़ा उनकी आक्रामक मानसिकता और शुरुआती गेंदों से ही रन बनाने की रणनीति को दर्शाता है। आमतौर पर बल्लेबाज पारी की शुरुआत में परिस्थितियों को समझने और गेंदबाज की लय परखने की कोशिश करते हैं, लेकिन अभिषेक शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने का प्रयास करते हैं।
उनकी यह शैली टी-20 क्रिकेट की जरूरतों के अनुरूप है, जहां पावरप्ले के दौरान तेजी से रन बनाना टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, इस तरह की बल्लेबाजी में जोखिम भी रहता है, लेकिन अभिषेक अपनी टाइमिंग और शॉट चयन से इस चुनौती का सामना करते हैं।
T20I में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
टी20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर हैं।
8 बार - अभिषेक शर्मा (भारत)
6 बार - शफीकुल्लाह शिनवारी (अफगानिस्तान)
5 बार - सूर्यकुमार यादव (भारत)
4 बार - पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)
4 बार - कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)
4 बार - मोहम्मद नवीद (यूएई)
सूर्यकुमार यादव की बराबरी
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अभिषेक अब टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके और सूर्यकुमार यादव के नाम चार-चार शतक दर्ज हैं। इस सूची में रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं, जिन्होंने भारत के लिए पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं।