ENG vs IND, 3rd ODI : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, बुमराह बाहर, देखें प्लेइंग XI

Punjabkesari.in NaN days ago
Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इंग्लैंड ने टीम में एक बदलाव किया है। भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेइंग XI से बाहर हैं। इंग्लैंड ने भारत को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 4-0 से हराया था ऐसे में भारत वनडे सीरीज जीतकर भरपाई करना चाहेगा। 

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'आज हम पहले बैटिंग करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। साकिब महमूद की जगह टंग टीम में वापस आ रहे हैं। रूट ने जिस तरह से बैटिंग की, उससे एक बढ़िया मिसाल कायम हुई है। उम्मीद है कि हम हालात को जल्दी समझ लेंगे।' 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा, 'हम बॉलिंग करते। घुटने की चोट के कारण बुमराह नहीं खेल रहे हैं। केएल राहुल, प्रिंस और अर्शदीप टीम में आए हैं। हम चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलना चाहते थे।' 

प्लेइंग XI 

इंग्लैंड : बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग

भारत : रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा