क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? ढाका में हुई मीटिंग ने तस्वीर की साफ, जानें कब होंगे IND vs BAN मैच

NewsNationTv NaN days ago
IND vs BAN
IND vs BAN Photograph: (AFP)

IND vs BAN : भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट से शुरू विवाद में नया मोड़ आ गया है. अब बांग्लादेश की ओर से भारत के साथ क्रिकेट के मैदान पर रिश्तों को सुधारने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं. क्योंकि बांग्लादेश अब भारत के साथ अपने क्रिकेट के क्षेत्र में रिश्तों को ठीक करने की कोशिश कर रहा है. वो भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलना चाहते हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी. क्या इन दोनों के बीच हुए विवाद के वावजूद अब सब कुछ ठीक हो जाएंगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.

दरअसल, बांग्लादेश ने भारत के साथ क्रिकेट के क्षेत्र में रिश्ते सुधारने के लिए आज ढाका में एक मीटिंग की है. ये मीटिंग बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के द्वारा आयोजित की है. क्योंकि भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में खटास आ गई थी. भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बाद उनके क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बैन कर दिया था, इसके बाद बांग्लादेश ने भारत की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से मना कर दिया और टूर्नामेंट का बाहिष्कार कर दिया.ट

बांग्लादेश भारत से सुधारना चाहता है रिश्ते

इस पूरे घटना क्रम के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्ते क्रिकेट के क्षेत्र में खराब हो गए. अब बांग्लादेश ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने के लिए ढाका में एक मीटिंग आयोजित की है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की आज ढाका में एक मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने की. इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और भारत के बीच रिश्तों पर चर्चा हुई.

BCB बोर्ड के डायरेक्टर्स में से एक, नजमुल आबेदीन फहीम ने कहा कि, उन्होंने वाकई भारत को एक ईमेल भेजा था. यह लेटर रेगुलर बातचीत के हिस्से के तौर पर भेजा गया था. इसमें उन्होंने सितंबर में भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे, बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के भारत दौरे और BCCI और BCB के बीच सहयोग के और मौकों पर चर्चा की है.

क्या भारत करेगा बांग्लादेश का दौरा?

अब इस मीटिंग के बाद सवाल खड़ा हो गया है कि क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCC) सब कुछ भुलकर बांग्लादेश को फिर एक मौका देगा. क्या वो बांग्लादेश का दौरा करेगा और अगर वो दौरान करता है तो कब मैच खेलेगा.आपको बता दें कि भारत की सीनियर पुरुष टीम को सितंबर में बांग्लादेश का दौरान करना है, जहां उसे तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. 

भारत और बांग्लादेश की आगामी सीरीज का शेड्यूल

पहला ODI: 1 सितंबर, 2026
दूसरा ODI: 3 सितंबर, 2026
तीसरा ODI: 6 सितंबर, 2026

पहला T20I: 9 सितंबर, 2026
दूसरा T20I: 12 सितंबर, 2026
तीसरा T20I: 13 सितंबर, 2026