IND VS ENG: शाम 5.30 बजे नहीं बल्कि आज जल्दी शुरू हो जाएगा तीसरा वनडे मैच, नोट कर लीजिए सही टाइम
IND VS ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी, क्योंकि फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. मगर, लॉर्ड्स में खेला जाने वाला सीरीड डिसाइडर मैच देखने के लिए अब भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि वो शाम 5.30 बजे शुरू नहीं होगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स के बारे में विस्तार से बताते हैं.
IND VS ENG: कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा वनडे?
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी, क्योंकि सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है.
IND VS ENG: कितने बजे होगी तीसरे वनडे मैच की शुरुआत?
IND VS ENG के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले की टाइमिंग में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है. दरअसल, ये मैच दोपहर 5.30 नहीं बल्कि खेला जाएगा. लोकलटाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत में ये मैच शाम 3.30 बजे शुरू होगा. ऐसे में टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरे हैं.
𝟏-𝟏 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐜𝐨𝐫𝐞𝐥𝐢𝐧𝐞. 𝟏 𝐦𝐚𝐭𝐜𝐡 𝐭𝐨 𝐝𝐞𝐜𝐢𝐝𝐞 𝐢𝐭 𝐚𝐥𝐥.
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 19, 2026
After two thrilling contests, it all comes down to the decider at Lord's. 👀#ENGvIND 3rd ODI 👉 SUN, 19th JULY, 2:30 PM on JioHotstar! pic.twitter.com/uvU6mcgfKv
IND VS ENG: कहां देख सकेंगे तीसरा वनडे मैच?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे और सीरीज निर्णायक वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे. इसके अलावा आप इस मैच की खबरों के लिए न्यूज नेशन के साथ जुड़े रहे. साथ ही लाइव अपडेट्स के लिए हमारे लाइव पेज को रीफ्रेश करते रहें.
IND VS ENG: लॉर्ड्स में कैसे हैं टीम इंडिया के आंकड़े?
लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में अपनी पहली जीत 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में दर्ज की थी और ट्रॉफी उठाई थी. इस मैदान पर 1975 से अब तक भारत ने कुल 9 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 4 मैच जीते हैं, तो 4 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, एक मैच टाई रहा है.
वहीं, यहां भारत को आखिरी जीत 2004 में मिली थी, जिसका मतलब है कि 22 सालों से इस मैदान पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज नहीं की है. आपको बता दें, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर 1972 से अब तक कुल 60 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 28 मैच जीते हैं, 28 मैच हारे हैं और 3 मैच टाई रहे हैं.
लॉर्ड्स में कैसे हैं रोहित-विराट के आंकड़े
🗣️ "Age is just a number in cricket."
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 18, 2026
Former India coach #LalchandRajput applauds RoKo's immense impact on Indian cricket 👏#ENGvIND 3rd ODI 👉 SUN, 19th JULY, 2:30 PM on JioHotstar pic.twitter.com/uyVerQMhl7
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड निराशाजनक हैं. इस मैदान पर उन्होंने अब तक सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें हिटमैन ने सिर्फ 15 रन बनाए. वह एक बार डक पर आउट हुए थे, तो एक बार उन्होंने 15 रन बनाए. वहीं इस मैदान पर 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 25.67 के औसत और 65.81 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 45 रनों का रहा है. उनके बल्ले से इस मैदान पर कोई बड़ी पारी नहीं आई है.