India vs Afghanistan T20: नहीं टलेगा 13 सितंबर का मैच, DDCA ने किया कन्फर्म; BRICS समिट के बीच होगा मुकाबला

Hari Bhoomi NaN days ago

भारत-अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को होने वाला पहला T20I मैच नहीं टलेगा। DDCA ने कन्फर्म किया कि अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होगा।

India Afghanistan T20 Match Postpone Request

BRICS समिट के बीच 13 सितंबर के भारत-अफगानिस्तान T20 मैच को टालने का दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अनुरोध किया।

  • Published: 10 Sep 2026, 06:22 PM IST
  • Last Updated: 10 Sep 2026, 08:19 PM IST

नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला T20I मैच अब नहीं टलेगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया कि मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा।

दरअसल, दिल्ली में BRICS समिट के मद्देनजर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने DDCA से भारत-अफगानिस्तान मैच की तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। राजधानी में 12 और 13 सितंबर को BRICS समिट के चलते VVIP मूवमेंट और व्यापक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहने हैं। ऐसे में मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों की आवाजाही को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने चिंता जताई थी।

DDCA ने मैच टलने की खबरों को किया खारिज
DDCA ने बयान जारी कर कहा कि 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला भारत-अफगानिस्तान पहला T20I तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा। ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद DDCA को मैच के लिए जरूरी सहयोग और व्यवस्थाओं का भरोसा दिया गया है।

यानी ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बावजूद मैच के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में ही होगी पूरी T20 सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा T20I 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में ही प्रस्तावित है।

पहले मैच को लेकर सामने आई पोस्टपोन की खबरों के बाद अब DDCA की पुष्टि से साफ हो गया है कि भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही शुरू होगी।