आईपीएल में तूफान मचाती है वैभव-यशस्वी की जोड़ी, 9 पारियों में जुटाए 567 रन

cricketnmore.com NaN days ago
Ahmedabad: IPL 2026 - Gujarat Titans vs Rajasthan Royals
Ahmedabad: IPL 2026 - Gujarat Titans vs Rajasthan Royals (Image Source: IANS)

Gujarat Titans: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की तरफ से बतौर ओपनिंग जोड़ी 9 पारियां खेली हैं। इस दौरान इन खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 567 रन जुटाए।

वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल 2025 को आईपीएल डेब्यू किया था। इस मुकाबले में वह बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे और यशस्वी जायसवाल के साथ 8.4 ओवरों में 85 रन जोड़े। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर ओपनिंग साझेदारी के तौर पर 52, 166, 1, 5, 76, 37, 75 और 70 रन जुटाए हैं।

वैभव आईपीएल करियर में अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38 की औसत के साथ 335 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले। दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल करियर में 69 मैच खेले हैं, जिसमें 35.29 की औसत के साथ 2,259 रन जुटाए। इस लीग में जायसवाल के बल्ले से 2 शतक और 16 अर्धशतक आए हैं।