IND vs NZ LIVE Score, 3rd T20I: न्यूजीलैंड से तीसरा T20I, सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत, थोड़ी देर में टॉस
India vs New Zealand, 3rd T20I Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I वेलिंगटन में है. टीम इंडिया 5 T20 की सीरीज में 2-0 से आगे हैं. मतलब वेलिंगटन में उसके पास सीरीज पर कब्जा करने का मौका है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
New Zealand vs India, 3rd T20I: वेलिंगटन में कैसा है रिकॉर्ड?
वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड चौथी बार T20 में आमने-सामने होंगे. इससे पहले खेले 3 मुकाबले में 2 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. वहीं 1 मुकाबला भारत ने जीता है.
-
New Zealand vs India, 3rd T20I: कब होगा टॉस?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 अब से थोड़ी देर बाद वेलिंगटन में खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 12 बजे होगा. जबकि इसकी पहली गेंद दोपहर साढ़े 12 बजे खेला जाएगा.
India vs New Zealand, 3rd T20I, LIVE Updates in Hindi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 T20 की सीरीज का तीसरा मैच आज वेलिंगटन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस अब से थोड़ी देर बाद होगा. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्राइस्टचर्च में खेले पिछले दोनों T20 में टॉस भी जीते हैं और मैच भी.
सीरीज जीतने पर भारत की नजर
टीम इंडिया के नजरिए से वेलिंगटन में खेला जा रहा तीसरा T20I बेहद अहम है क्योंकि इसे जीतने के बाद सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा. 5 मैचों की T20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से आगे है. पिछले दोनों T20 क्राइस्टचर्च में खेले गए थे. भारत ने वो दोनों मुकाबले 4-4 विकेट से जीते थे.
ईशान बाहर, वैभव को मिल सकता है एक और मौका
वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे T20 से भी ईशान किशन बाहर रहेंगे. वो दूसरा T20 भी नहीं खेले थे. यानी उनकी जगह एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने का मौका मिल सकता है. वैभव हालांकि क्राइस्टचर्च में खेले दूसरे T20 में नंबर 3 पर खेलते हुए कुछ खास नहीं कर सके थे और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए थे.