2024 तक नो टाइटल, दो साल में दो टाइटल; RCB की जीत के ये हैं पांच धुरंधर
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात टाइटन्स को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से पटखनी देकर अपना खिताब बचाने में सफल रही। गुजरात टाइटन्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने विराट कोहली की 42 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी की बदौलत 18 ओवर में हासिल कर लिया।
साल 2024 तक आरसीबी के पास कोई ट्रॉफी नहीं थी, लेकिन पिछले दो सीजन में बेंगलुरु ने लगातार दो ट्रॉफी जीत ली है। रजत पाटीदार के कप्तान बनने से आरसीबी का जैसे गोल्डन दौर शुरू हो गया है। इस सीजन आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के ये पांच हीरो रहे।
भुवनेश्वर कुमार
पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग का जलाव बिखेरा। 19वें में आरसीबी की जीत के प्रमुख सूत्रधार रहे। पावरप्ले में अपनी स्विंग गेंदबाजी से विरोधी टीम के हौसले पस्त कर दिए। भुवी ने इस सीजन पावरप्ले 17 विकेट चटकाए। वहीं, पूरे सीजन उन्होंने 16 मैच में 7.95 की इकॉनमी से कुल 28 विकेट अपने नाम किए। वह एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बने।
विराट कोहली
द रन मशीन के नाम से फेमस कोहली ने हर सीजन की तरह इस सीजन भी आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा बनाए। इस सीजन उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक की मदद से कुल 675 रन बनाए। वह लगातार चार सीजन 600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। फाइनल मुकाबले में कोहली ने अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी जड़ी।
रजत पाटीदार
कप्तान रजत पाटीदार ने इस सीजन 5 अर्धशतक की मदद से कुल 501 रन बनाए। इसमें क्वालीफायर-1 में खेली गई नाबाद 93 रन की पारी भी शामिल है। पाटीदार ने अपनी कप्तानी में वो कर दिखाया जो पिछले 17 सीजन तक कोई अन्य कप्तान नहीं कर सका। रजत पाटीदार लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले मात्र तीसरे कप्तान बने। उनका नाम दिग्गज एमएस धोनी और रोहित शर्मा की लिस्ट में शामिल हो गया है।
जोश हेजलवुड
आरसीबी के सबसे लकी प्लेयर में से एक जोश हेजलवुड आरसीबी की जीत के विदेश हीरो हैं। हेजलवुड ने चोट से वापसी करते हुए इस सीजन भुवी के साथ मिलकर पावरप्ले में विरोधी टीम में खौफ पैदा किया। 13 मैच में हेजलवुड ने कुल 15 विकेट चटकाए। हेजलवुड ने अभी तक टी20 फॉर्मेट जीतने भी फाइनल मुकाबले खेले हैं, उनमें से एक भी नहीं गंवाया है। ऐसे में वह आरसीबी के सबसे लकी हीरो रहे हैं।
रसिख सलाम दार
इस युवा खिलाड़ी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से बहुत प्रभावित किया है। यश दयाल के बाहर होने के बाद टीम को मिडिल ओवर में गेंदबाजी करने के लिए एक घातक गेंदबाज की जरूरत थी। ऐसे में रसिख को आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा। रसिख ने टीम अपने आपको साबित करते हुए 13 मैच में कुल 19 विकेट चटकाए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.46 की रही। जब-जब टीम को विकेट की जरूरत रही रसिख ने अपना हाथ खड़े किए और विकेट निकाली।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से ... और देखें
End of Article