टीम इंडिया सावधान! T20 में इतनी बार भारत को हरा चुका है जिम्बाब्वे, पिछले बार शुरुआत में ही किया था उलटफेर
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है.
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 2 दिनों में टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंचकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. दोनों टीमों के बीच कुल 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 23 जुलाई से होगा. हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया को अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सावधान रहना होगा. जिम्बाब्वे के खिलाफ भले ही भारत का पलड़ा भारी हो, लेकिन जिम्बाब्वे भारत को 3 बार टी20 में हरा भी चुकी है.
साल 2024 में शुभमन गिल की कप्तानी में भी हार चुकी है टीम इंडिया
भारतीय टीम ने पिछली बार 2 साल पहले 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था. वहीं शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था. सीरीज के पहले ही मैच में वेस्टइंडीज ने 13 रनों से हराकर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी थी. हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए लगातार 4 मैच जीतकर सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था.
जिम्बाब्वे ने भारत को पहली बार साल 2015 में टी20 में हराया था. हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए उस मैच में टीम इंडिया को 10 रनों से हार मिली थी. इसके बाद साल 2016 में फिर से जिम्बाब्वे की टीम भारत को हराने में कामयाब हुई थी. जिम्बाब्वे को 2 रन से जीत मिली थी. इससे पहले आखिरी बार भारत और जिम्बाब्वे का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आमना-सामना हुआ था, तब भारत ने 72 रन से जीत दर्ज की थी.
जिम्बाब्वे की भी नजर टीम इंडिया के हराने पर
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैच जिम्बाब्वे की टीम जीतने में कामयाब रही है. भारत का पलड़ा काफी भारी जरूर है, लेकिन पिछली 2 सीरीज से टीम इंडिया का जिस तरह का प्रदर्शन रहा है उसे देख जिम्बाब्वे की टीम भी सोच रही होगी कि वह भी भारत को सीरीज में हरा सकती है.
कप्तान श्रेयस अय्यर को 7 मैच के बाद भी पहली जीत का इंतजार
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला यह टी20 सीरीज मुकाबला कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए अग्निपरीक्षा होगा. अय्यर जब से कप्तान बने हैं, टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है. भारतीय टीम को न सिर्फ पहली बार आयरलैंड से टी20 मैच हारना पड़ा, बल्कि पहली बार सीरीज भी गंवानी पड़ी. 2 टी20 मैचों की सीरीज में आयरलैंड ने टीम इंडिया का क्लीन स्वीप किया. इसके तुरंत बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर भी शर्मनाक हार मिली, जहाँ भारत का पहली बार इंग्लैंड की धरती पर टी20 में सूपड़ा साफ हुआ. अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक 7 टी20 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन उसे अब तक अपनी पहली जीत की तलाश है. ऐसे में टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है कि कहीं जिम्बाब्वे भी कोई उलटफेर न कर दे.
All set for exciting T20I action as Zimbabwe take on India at Harare Sports Club, with the series opener happening this Thursday.#ZIMvIND#ExperienceZimbabwepic.twitter.com/5GPwMpWmoM
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 21, 2026
भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा
पहला टी20 मैच – 23 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
दूसरा टी20 मैच – 25 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
तीसरा टी20 मैच – 26 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब