IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच जहां खेला जाएगा पहला ODI मैच, जानिए वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

NewsNationTv NaN days ago
IND vs AFG
IND vs AFG

IND vs AFG: भारतीय टीम इसी महीन जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम भारतीय दौरे पर आएगी. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से होगी. यह मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा. इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा. भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा, तो चलिए जानते हैं कि धर्मशाला में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड कैसा रहा है. 

धर्मशाला में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत ने बहुत ज्यादा वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन टीम इंडिया की रिकॉर्ड की बात करें तो मिलाजुला रहा है. बहुत अच्छा भी नहीं रहा है. टीम इंडिया ने धर्मशाला में अब तक कुल 5 वनडे मैच खेला है, जिसमें से भारतीय टीम को 3 मैचों में जीत मिली है. जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

धर्मशाला के पहले ODI मैच में भारतीय टीम को मिली थी हार

धर्मशाला में भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच साल 2013 में खेला गया था. उस मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 226 रनों पर सिमट गई थी. सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 83 रनों की पारी खेली थी. जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाकर टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया. 

वनडे सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड

टीम इंडिया वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे. 

अफगानिस्तान वनडे टीम: हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया यू रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

रिजर्व पूल: कैस अहमद, सलीम सफी, बशीर अहमद.