नोरा के डांस पर पकड़े गए सूर्यकुमार! पत्नी देविशा का कैमरा जूम हुआ वायरल

Prabhat Khabar NaN days ago

Surya VIDEO: आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा का मजेदार पल वायरल हो गया. नोरा फतेही के डांस के दौरान कैमरा जूम होते ही ड्रेसिंग रूम में ठहाके गूंज उठे. ईशान किशन और अर्शदीप सिंह की हंसी ने पल को और यादगार बना दिया.

Surya on Nora Fatehi

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग सेरेमोनी में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने फैंस को खूब हंसाया और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस ग्रैंड ईवेंट के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी की “नजर” से बच नहीं पाए.

क्या है पूरा मामला ? 

ओपनिंग सेरेमोनी में बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही अपने हिट गानों पर धमाकेदार डांस कर रही थीं. इंडियन क्रिकेटर्स  ड्रेसिंग रूम से यह प्रोग्राम देख रहे थे. तभी देविशा ने अपने मोबाइल कैमरे से पहले नोरा के डांस पर जूम किया और फिर कैमरा घुमाकर सीधे सूर्यकुमार पर ले आईं. जैसे ही सूर्यकुमार को एहसास हुआ कि उनकी पत्नी उन्हें रिकॉर्ड कर रही हैं, उनके चेहरे पर शरारती मुस्कान आ गई.

माजरा देख लोटपोट हुए ईशान और अर्शदीप 

पास में ही खड़े बल्लेबाज ईशान किशन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह यह सब देखकर हंसी से लोटपोट हो गए. माहौल इतना हल्का-फुल्का हो गया कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी खिलाड़ी इस पल का मजा लेने लगे. सूर्यकुमार ने भी सिचूऐशन को समझते हुए हंसकर अंगूठा दिखाया. उनके साथ तिलक वर्मा भी मुस्कुराते नजर आए.

बादशाह और नूरा का  जबरदस्त परफॉर्मेंस

इस भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन ICC ने किया था, जिसमें नोरा फतेही और सिंगर बादशाह की शानदार परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिए. बाद में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 20 देशों के बच्चों के साथ मिलकर टूर्नामेंट के आधिकारिक उद्घाटन की घोषणा की.