IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान मैच हो सकता है रद्द? जानिए क्या कहता है वेदर फॉरकास्ट

NewsNationTv NaN days ago
IND VS PAK weather update 15 february colombo weather forecast rain chances in colombo
IND VS PAK weather update 15 february colombo weather forecast rain chances in colombo

IND VS PAK: टी-20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मैच पर हर क्रिकेट फैन नजरे टिकाए बैठा है. मगर, कोलंबो से एक बुरी खबर आ रहा है, जो इस मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. बात कुछ ऐसी है कि संडे को कोलंबो में बारिश की संभावना है, जिससे भारत-पाकिस्तान मैच का मजा कम हो सकता है. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि हाईवोल्टेज मैच के दौरान कोलंबो का मौसम कैसा रहने वाला है?

कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

रविवार को कोलंबो में बारिश की आशंका है, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच प्रभावित हो सकता है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, संडे को कोलंबो में 94% बारिश की संभावना है, जिसका असर मैच पर देखने को मिल सकता है. हालांकि, मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और तब बारिश की प्रिडिक्शन लगभग 50% के करीब है. 

तापमान  ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत-पाकिस्तान मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है. 29 डिग्री तक रह सकता है. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 75% है.

बारिश में रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाने वाला मैच यदि बारिश में धुल जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना होगा. फिलहाल अंक तालिका पर गौर करें, तो दोनों ही टीमों ने 2-2 मैच खेले हैं और जीत दर्ज कर 4-4 अंक के साथ टॉप-2 में है. ऐसे में अब यदि तीसरा लीग मैच बारिश में धुल जाता है, तो टीम इंडिया ही अंक तालिका में टॉप पर बनी रहेगी, क्योंकि उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है.

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन/अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.