'जब हमें जरूरत पड़ी, उन्होंने ब्रेकथ्रू दिलाए...' हरमनप्रीत कौर ने किसके सिर बांधा जीत का सेहरा, जानें फाइनल से पहले क्या कहा?
Harmanpreet Kaur : भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीत का सेहरा किस खिलाड़ी के सिर बांधा है और महिला एशिया कप 2026 के फाइनल से पहले क्या कहा है, आइए जानते हैं.
Harmanpreet Kaur : भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में स्थान बनाने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सेमीफाइनल-1 में मिली 40 रनों की शानदार जीत के बाद बड़ी बात बोली है. हरमनप्रीत कौर ने जीत के लिए कुछ खिलाड़ियों की तारीफ की है. उन्होंने टीम की स्टार स्पिनर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष की भी तारीफ की है. हरमनप्रीत कौर ने जीत के बाद मैच प्रेजेंटेशन में क्या कहा है, आइए जानते हैं.
दरअसल, बीते गुरुवार भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच सेमीफाइनल-1 खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन बना पाई और 40 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई. इस हार के साथ जहां बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गई, वहीं भारत ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है.
OUR SHERNIYA ROAR THEIR WAY INTO THE FINAL! 🐅
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 10, 2026
Watch India in the Final of the #DPWorldWomensAsiaCup2026 on Sunday, 13th Sept, 7 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork#SonyLIV#NotAGentlemansGamepic.twitter.com/QHlfn4lKJr
हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान
हरमनप्रीत कौर ने कहा कि, 'जिस तरह से चीजें चल रही हैं, जिस तरह से हम बैटिंग और बॉलिंग कर रहे हैं, उससे सच में खुश हूं. अच्छी गेंदों की वैल्यू थी अगर आप बॉल को रेव्स दे रहे थे, तो उस बॉल की वैल्यू थी. दोनों टीमों के स्पिनर्स ने आज बहुत अच्छी बॉलिंग की. बैटर्स रन बनाने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन स्पिनर्स के लिए बहुत कुछ था और उन्होंने इस पिच का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया.
Semi-Final success in frames 📸
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvBANpic.twitter.com/MFQeD8asvr
हरमनप्रीत ने की इन खिलाड़ियों की तारीफ
हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा कि, 'छोटी पार्टनरशिप हुईं, खासकर जब आपके पास ऐसी पिच हो जहां आपको नहीं पता कि (चीजें) कैसी होंगी, इसलिए छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं. आज बैटिंग करते समय हमारी जो भी पार्टनरशिप हुईं, वो बहुत इंपॉर्टेंट थीं और ऋचा घोष की बैटिंग भी. उन्होंने कुछ बहुत अच्छे शॉट खेले और बॉल के साथ दीप्ति बहुत बढ़िया थीं. जब भी हमें जरूरत पड़ी, वह आईं और हमें ब्रेकथ्रू दिलाए'.
🚨 INDIA QUALIFIED INTO THE FINAL OF WOMEN'S T20I ASIA CUP 🇮🇳😍
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 10, 2026
- This is Captain Harmanpreet Kaur & her team. pic.twitter.com/gQUZ87uAr3
शेफाली वर्मा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में भारत के लिए शेफाली वर्मा ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर स्कोर 150 के पास पहुंचाने में मदद की. शेफाली ने 40 बॉल में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 160.00 की स्ट्र्राइक रेट के साथ 64 रनों की आतिशी पारी खेली.
Shafali Verma in a knockout match is 𝐈𝐍𝐕𝐈𝐍𝐂𝐈𝐁𝐋𝐄 💙
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 10, 2026
Watch India in the Final of the #DPWorldWomensAsiaCup2026 on Sunday, 13th Sept, 7 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork#SonyLIV#NotAGentlemansGamepic.twitter.com/JkatuqAvHL
उनके अलावा इस मैच में दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं नंदनी शर्मा को 2 विकेट हासिल हुए. इन दोनों के अलावा प्रेमा रावत और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किया. टीम के लिए खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 बॉल में 24 रनों की पारी खेली.