RCB vs CSK, IPL 2026 : चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइं XI

Punjabkesari.in NaN days ago
Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 11वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई और बेंगलुरु दोनों ने प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। 

CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जाहिर है, यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है। पिच अच्छी लग रही है, यहां काफी रन बनने की उम्मीद है। हम उन्हें जितना हो सके, उतने कम रनों पर रोकने की कोशिश करेंगे। MS धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं; कभी-कभी इसमें थोड़ा समय लगता है। अगर वह खेलने के लिए तैयार होंगे, तो जल्द ही वापसी करेंगे। पहला मैच निराशाजनक रहा था, लेकिन दूसरे मैच में हमारी बल्लेबाज़ी काफ़ी बेहतर थी। सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।' 

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे, लेकिन यह पिच थोड़ी सख्त लग रही है, इसलिए हम बल्लेबाजी करके खुश हैं। यह एक ताजा विकेट है। पिछले मैच में लड़कों ने बहुत अच्छा खेला था और हम यहां भी उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहते हैं। पिछले मैच में जिस तरह से सभी ने खेला, वह ज़बरदस्त था; सभी को अपनी भूमिका के बारे में पूरी स्पष्टता थी और उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा हुआ है। हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं।' 

प्लेइंग XI 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी 

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद