'जब मुझे किसी की जरूरत थी, तब वो मेरे साथ...' विराट कोहली पर पीवी सिंधु ने दिया बयान, जानिए बोली कौन सी बड़ी बात

NewsNationTv NaN days ago
PV Sindhu on Virat Kohli
PV Sindhu on Virat Kohli Photograph: (ani)

PV Sindhu on Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेट विराट कोहली की दुनिया भर में अपने शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने बल्ले से क्रिकेट के मैदान पर अनगिनत कीर्तिमान लिखे हैं. लेकिन एक क्रिकेटर के अलावा उनकी एक अगल साइड भी है, जिसके बारे में लोग बहुत कर जानते हैं. क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली सिर्फ एक गुस्सैल और अडियल खिलाड़ी दिखाई देते हैं, जो अपने टीम को जीत दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाते है. लेकिन वो बतौर इंसान कैसे हैं. वो एक दोस्त के तौर पर कैसे हैं. वो मदद मांगने पर क्या लोगों की मदद करते हैं.

विराट कोहली के इस साइड के बारे में भारत की स्टार महिला बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बड़ा बयान दिया है. सिंधु ने कोहली को लेकर बताया है कि, कैसे जब उन्हें मदद की जरूरत थी, तब उनके साथ विराट खड़े हुए थे. उन्होंने कोहली को ही मुश्किल वक्त में मदद के लिए याद किया था. अब इस पूरी घटना को याद करते हुए पीवी सिंधु ने विराट कोहली पर क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

पीवी सिंधु ने दिया विराट कोहली पर बड़ा बयान

पीवी सिंधु ने कहा कि, 'मैंने अपने करियर के सबसे बुरे दौर में विराट भाई से बात की थी. मेरी चोटें बढ़ रही थीं, नतीजे नहीं आ रहे थे और मुझे बस किसी ऐसे की जरूरत थी जो मुझे समझे. मैं अगले ही दिन विराट से मिली, हमने जो बात की वह हमेशा हमारे बीच रहेगी लेकिन मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी कि जब मुझे किसी की जरूरत थी, तब वह मेरे साथ थे'.

चोट के बाद सिंधु ने विराट से की थी बात

दरअसल, पीवी सिंधु पैर के अंगूठे का लिगामेंट टूटने के बाद काफी पेरशान और हताश थीं.  उस समय सिंधु को तीन महीने के लिए पूरी तरह आराम करने को कहा गया था. ऐसे में एक एथलीट और खिलाड़ी के लिए अपने खेल से दूर रहना काफी मुश्किल भरा होता है. ऐसे में उन्होंने विराट कोहली का रुख किया और उनसे बात की, जिसके बाद विराट कोहली ने उनकी मदद की और आज सिंधु एक बार फिर देश का नाम रोशन कर रही हैं. 

विराट कोहली ने इंग्लैंड सीरीज में किया कमाल

आपको बता दें कि, विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलकर फ्री हुई हैं. उन्होंने इस सीरीज में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल दिखाया और 2 अर्धशतक भी लगाए. लेकिन वो अपने टीम को इस वनडे सीरीज में जीत नहीं दिला पाए. भारतीय क्रिकेट टीम को शुभमन गिल की कप्तानी में 1-2 से हार का सामना करना पड़ गया. उन्होंने इस सीरीज में 3 मैचों में144 रन बनाए हैं. इस सीरीज में उनका उच्चतम स्कोर 74 रन रहा है. उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 13 चौके और 3 छक्के आए हैं.