IRE vs OMA: लोर्कन टकर ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, तूफानी पारी खेल आयरलैंड के लिए रचा इतिहास

NewsNationTv NaN days ago
Lorcan Tucker
Lorcan Tucker Photograph: (Lorcan Tucker)

IRE vs OMA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुकाबला आयरलैंड और ओमान के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. ग्रुप बी का ये मैच आयरलैंड के नए-नेवल कप्तान  लोर्कन टकर के लिए खास रहा है. उन्होंने इस मैच में धमाकेदार पारी खेली और दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. टकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए इस बारे में जानते हैं. 

लोर्कन टकर ने खेली तूफानी पारी 

इस मैच में ओमान ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए कप्तान लोर्कन टकर ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 51 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्कों के साथ 94 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 184.31 का रहा. इस पारी के साथ ही उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 

लोर्कन टकर ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम 

लोर्कन टकर आयरलैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपने हमवतन कर्टिस कैंपर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नाबाद 72 रन बनाए थे. अब टकर 94 रनों की नाबाद पारी के साथ उनसे आगे निकल गए हैं.  

टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

  • 94* लोर्कन टकर बनाम ओमान, कोलंबो 2026
  • 72* कर्टिस कैंपर बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट 2022
  • 71* लोर्कन टकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन 2022
  • 66* पॉल स्टर्लिंग बनाम वेस्टइंडीज, होबार्ट 2022

लोर्कन टकर ने रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड 

इस पारी के साथ ही लोर्कन टकर ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. टकर बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, अब रोहित तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि क्रिस गेल शीर्ष पर काबिज हैं. क्रिस गेल ने बतौर वेस्टइंडीज कप्तान टी20 वर्ल्ड कप 2010 में भारत के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी. जबकि रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 94 रनों की पारी खेली.

टी20 वर्ल्ड कप में किसी कप्तान का सबसे ज्यादा स्कोर

  • 98 क्रिस गेल बनाम भारत ब्रिजटाउन 2010
  • 94* लोर्कन टकर बनाम ओमान कोलंबो SSC 2026
  • 92 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 2024
  • 88 क्रिस गेल बनाम ऑस्ट्रेलिया द ओवल 2009
  • 85 केन विलियमसन बनाम ऑस्ट्रेलिया दुबई 2021

पॉल स्टर्लिंग चोट के चलते बाहर हो गए थे. उनकी जगह पर लोर्कन टकर को कप्तान बनाया गया था. अब वो टीम की कमान संभाल रहे हैं.