10 छक्के, 7 चौके, स्ट्राइक रेट 300 के पार... अभिषेक शर्मा ने ठोका अपना चौथा T20I शतक, फिर ऐसे किया सेलिब्रेट

NewsNationTv NaN days ago

Abhishek Sharma Century: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक ठोक दिया है. ये उनके टी-20 आई करियर का चौथा शतक है.

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma Photograph: (X/BCCI)

Abhishek Sharma Century: न्यूजीलैंड के साथ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने तहलका मचा दिया. कीवी टीम के दिए 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 133 रनों की पार्टनरशिप बनाई. वैभव सूर्यवंशी के 45 रन पर आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने टी-20 आई करियर का चौथा शतक पूरा किया.