IND W vs AUS W : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कब और कहां होगा पहला टी20 मैच, जानिए पूरी सीरीज की डिटेल्स
IND W vs AUS W : भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां टीम को 3 टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलना है. इस दौरान की शुरुआत 15 फरवरी से होने वाली है. हरमनप्रीत कौर इस टूर पर टीम इंडिया की कमान संभालने वाली हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिनक्स कप्तानी करती हुई नजर आएंगी. भारतीय क्रिकेट टीम इस दौरे पर सबसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. आइए इस सीरीज की शुरुआत से पहले हम आपको मैच की पूरी डिटेल्स के बारे में बताने वाले हैं.
भारत के दौरे की 15 फरवरी से होगी शुरुआत
इस तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 15 फरवरी यानी रविवार को खेला जाने वाला है. ये मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:45 बजे होगी, जबकि लोकल समय के अनुसार मैच 7:15 बजे होगा.
India are on a high after their World Cup win, but a series win over Australia on their home soil will be no mean feat #AUSvINDhttps://t.co/MEYRI9azaK
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 14, 2026
इस सीरीज का दूसरा मैच कैनबरा के मनुका ओवल ग्राउंड पर 19 फरवरी को खेला जाएगा. जबकि तीसरा मैच एडिलेड ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर 21 फरवरी को खेला जाएगा. टी20 सीरीज के इन सभी मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से होगी.
कब और कहां होंगे टी20 मैच
- पहला टी20 मैच - 15 फरवरी, सिडनी
- दूसरा टी20 मैच - 19 फरवरी, कैनबरा
- तीसरा टी20 मैच - 21 फरवरी, एडिलेड
📍 Sydney Cricket Ground
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 14, 2026
Captain Harmanpreet Kaur is geared 🆙 for the #AUSvIND Series Opener 🤩#TeamIndia | @ImHarmanpreetpic.twitter.com/x1XkrM5pIq
भारत और ऑस्ट्रेलिया का टी20 स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (w), अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, गुनालन कमलिनी.
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (w), जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (c), मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, ग्रेस हैरिस, निकोला कैरी, जॉर्जिया वेयरहैम.
इसके बाद टीम इंडिया इस दौरे पर 24 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे. इसके बाद 6 मार्च से लेकर 10 मार्च तक एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा.