IND vs ENG 3rd ODI: हर्ष दुबे IN वाशिंगटन सुंदर OUT, लॉर्ड्स वनडे के लिए ऐसी हो सकती है Team India की संभावित प्लेइंग XI
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे ODI में Washington Sundar की जगह Harsh Dubey और KL Rahul की Playing XI में वापसी हो सकती है। जानिए India Probable Playing XI।
India Probable Playing XI For 3rd ODI Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए
वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण लॉर्ड्स वनडे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में हर्ष दुबे को चुना गया है जो कि उनकी लाइक टू लाइक रिप्लसमेंट हैं। ऐसे में सुंदर की गैरमौजूदगी में हर्ष को प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया जा सकता है।
ये 23 वर्षीय ऑलराउंडर देश के लिए अब तक 2 वनडे में 4 विकेट ले चुका है। इसके अलावा उनके नाम 32 लिस्ट ए मैचों में 35 विकेट और 294 रन, 28 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 1085 रन और 136 विकेट, और 38 टी20 मैचों में 177 रन और 34 विकेट दर्ज हैं।