Riyan Parag: इन 6 सितारों को पछाड़कर रियान पराग बने राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, जायसवाल से मिला ये मैसेज

tv9hindi NaN days ago

IPL 2025 तक संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे लेकिन पिछले सीजन के बाद से ही उनके फ्रेंचाइजी से अलग होने की खबरें आने लगी थीं. पिछले ऑक्शन से पहले इस पर मुहर भी लग गई, जब उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया गया था. इसके बाद से ही पराग के कप्तानी संभालने की खबरें थीं.

Riyan Parag: इन 6 सितारों को पछाड़कर रियान पराग बने राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, जायसवाल से मिला ये मैसेज
Riyan Parag New Captain Rajasthan Royals PtiImage Credit source: PTI

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत में करीब 40 दिन ही बचे हैं और इस बार लीग की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) बिल्कुल नए अंदाज में उतरेगी. आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने से पहले RR ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. संजू सैमसन के फ्रेंचाइजी छोड़ने के बाद अब युवा ऑलराउंडर रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है. तमाम अटकलों और दावों को सही साबित करते हुए रॉयल्स ने शुक्रवार 13 फरवरी को ऐलान किया कि रियान अब टीम की कमान संभालेंगे.

(खबर अपडेट हो रही है)