IND W vs BAN W Semi-Final Live: आज भारत-बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल, कुछ ही देर में शुरू होगा मैच
India Women vs Bangladesh Women Semi Final: आज भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
India Women vs Bangladesh Women Semi Final: महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच आज भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. बस कुछ ही घंटों में इस सेमीफाइनल मैच की शुरुआत होगी. इस मैच को जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी और अपने विजय रथ को भी बरकरार रखना चाहेंगी. वहीं बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना भी भारत को हराकर फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेंगी. भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मारी थी, वहीं बांग्लादेश ने UAE को हराकर अपनी जगह पक्की की. तो भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेले जाने वाले इस सेमीफाइनल मैच की पल-पल की अपडेट्स के लिए न्यूज नेशन के साथ बने रहिए...
-
Sep 10, 2026 17:55 IST
IND W vs BAN W Semi-Final Live: महिला एशिया कप 2026 के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, फरजाना इस्मीन, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शांजीदा अख्तर मघला.