SA vs AUS 3rd Test: साउथ अफ्रीका पहली पारी में 329 रन पर ऑलआउट, Mitchell Starc ने चटकाए 6 विकेट

cricketnmore.com NaN days ago
SA vs AUS 3rd Test: साउथ अफ्रीका पहली पारी में 329 रन पर ऑलआउट, Mitchell Starc ने चटकाए 6 विकेट
SA vs AUS 3rd Test: साउथ अफ्रीका पहली पारी में 329 रन पर ऑलआउट, Mitchell Starc ने चटकाए 6 विकेट (SA vs AUS 3rd Test South Africa All Out 329 Mitchell Starc 6 Wickets)

SA vs AUS 3rd Test: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रह सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में पहली में 329 रन बनाकर आउट हो गए। मंगलवार (27 अक्टूबर) को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन साउथ अफ्रीका की इस पारी में मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी का कहर देखने को मिला।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। साउथ अफ्रीका की इस पारी में सलामी बल्लेबाज मार्क्स एकरमैन ने 94 गेंदों में 95 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने 141 गेंदों में 78 रन बनाए।

इनके अलावा निचले क्रम में मार्को यानसेन ने 52 और मध्यक्रम के बल्लेबाज डेविड बेडिंगम ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं रियान रिकेल्टन 42 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट चटकाए। नाथन लियोन ने 2, जबकि जोश हेजलवुड और कूपर कोनोली को 1-1 विकेट मिला।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया कैसे बल्लेबजी करती है और क्या साउथ अफ्रीका से पहली पारी में बढ़त हासिल कर पाती है या नहीं।

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह तीसरा और आखिरी टेस्ट सीरीज का निर्णायक मुकाबला है। सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।