अभिषेक सिंह के निशाने पर होंगे 2 महारिकॉर्ड, जड़ सकते हैं चौकों का स्पेशल 'शतक', तो सिक्सर किंग बनने पर भी होगी नजर
Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा के पास तीसरे टी-20 मैच में छक्कों का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. इसके लिए उन्हें सिर्फ अपने बल्ले से 6 मैक्सिमम लगाने होंगे.
Abhishek Sharma Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले में सभी की नजरें सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, जिनके पास एक स्पेशल रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर अभिषेक यदि तीसरे मैच में 5 सिक्स लगा लेते हैं, तो वह एक बड़ा कारनामा कर देंगे और एक खास मामले में नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे.
अभिषेक शर्मा के पास है नंबर-1 बनने का मौका
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अगर तीसरे टी-20 मैच में 5 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अभिषेक ने अब तक 2026 में 36 मैच खेले हैं, जिसकी 36 पारियों में 74 छक्के लगाए हैं. मौजूदा समय में ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह इस साल अब तक 78 छक्के लगा चुके हैं और फिलहाल इस लिस्ट में नंबर-1 पर काबिज हैं. ऐसे में यदि अभिषेक 4 छक्के लगाते हैं, तो वह करनबीर के बराबर पर पहुंच जाएंगे और 5 छक्के लगाते हैं, तो उनसे आगे निकल जाएंगे.
33,000 fans. A colosseum-like setting. And a T20I showdown waiting to unfold! 🏟️
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 26, 2026
Hnry Stadium is all set to come alive with the roar of the home crowd! 🔥
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I TOMORROW, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV… pic.twitter.com/x3q3TPCuL6
100 चौके लगाने वाले बनेंगे दूसरे बल्लेबाज
विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में न केवल जमकर छक्कों की बारिश की है, बल्कि वह चौकों के खास शतक से भी 3 कदम ही दूर हैं. अभिषेक ने साल 2026 में 97 चौके लगाए हैं और अब वह 3 चौके लगाते ही साल 2026 में 100 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक ईशान किशन एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने साल 2026 में 100 छक्कों का आंकड़ा पार किया है. उन्होंने 35 मैच खेले हैं, जिसकी 35 पारियों में 122 चौके जड़े हैं.
No room for error. No margin for slip-ups.
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 26, 2026
It's a do-or-die for the Kiwis! 🥶
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I TOMORROW , 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork#SonyLIV#SonyVizha#NZvINDpic.twitter.com/pJOzDP6KxJ
अभिषेक शर्मा के इस सीरीज के आंकड़े
न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद पर 29 रनों की एक छोटी मगर आक्रामक पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए थे. फिर, दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने 21 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. अब न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में अभिषेक एक बार संजू सैमसन के साथ मिलकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
अभिषेक शर्मा के टी-20 आई आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने अभिषेक ने 69 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसकी 68 पारियों में उन्होंने 193.37 की स्ट्राइक रेट और 32.33 के औसत से 2127 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 14 अर्धशतक भी जड़े हैं. वहीं, इस साल 2026 में अभिषेक ने 36 मैच खेले हैं, जिसकी 36 पारियों में 199.60 की स्ट्राइक रेट और 28.91 के औसत से 1012 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं.