IND VS NZ: क्या बारिश में धुल सकता है तीसरा टी-20? जानिए मैच के दौरान कैसा रहेगा वेलिंगटन के मौसम का मिजाज

NewsNationTv NaN days ago

IND VS NZ Third T20I Weather Report: आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे मैच के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

IND VS WI Fifth T20I Weather Report
भारत बनाम वेस्टइंडीज Photograph: (X/BCCI)

IND VS NZ Weather Report: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानि मंगलवार को खेला जाएगा. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. मगर, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में बारिश की संभावना 87% बताई जा रही है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान वेलिंगटन का मौसम कैसा रहने वाला है. आपको बता दें, 5 मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 2-0 की बढ़त बना चुकी है और अगर वह तीसरे मैच में जीत दर्ज कर लेती है, तो वह सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी और एक बार फिर न्यूजीलैंड को उसके घर में टी-20 सीरीज में धूल चटा देगी.

कैसा रहेगा वेलिंगटन के मौसम का हाल?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे मैच पर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं. एक्यूवेदर के अनुसार, मंगलवार को वेलिंगटन में बारिश की संभावना 87% है. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि सुबह ही बारिश की संभावना अधिक 87% है, तो वहीं रात को जब मैच होगा, तब बारिश की संभावना 1% है. यानि मैच के दौरान बारिश होने की संभावना न के बराबर ही है.

ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है. हवा 13 डिग्री से 9 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हवा 53 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से होगी. ह्यूमिडिटी 88% रहने की संभावना है.

हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 33 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 21 मैच जीते हैं, तो न्यूजीलैंड की टीम ने 11 मैचों में बाजी मारी है और एक मैच टाई रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले 4 मैचों में भारतीय टीम ने ही जीत दर्ज की है. इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच 14 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 और मेजबान कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई हुआ है.

कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. सोनी 3 और सोनी 1 पर इस मैच का प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा अन्य भाषाओं में भी इस मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और उसकी वेबसाइट पर की जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाने वाला है, जहां आप फ्री डिश टीवी पर इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.