ये संडे बनेगा सुपर संडे, एक ही दिन भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाएंगे 2 बड़े मुकाबले, नोट कर लीजिए टाइमिंग
IND vs PAK: क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. इस रविवार को सिर्फ टी-20 विश्व कप 2026 में ही नहीं बल्कि एक और टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी.
IND vs PAK: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. रविवार, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. मगर, क्या आपको मालूम है की संडे को सिर्फ टी-20 विश्व कप में ही नहीं बल्कि एक और टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होने वाला है. आइए हम आपको दोनों ही मैचों की डीटेल्स के बारे में बताते हैं...
टी-20 विश्व कप में खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच
Kung Fu Pandya always has the final say on the grand stage! 👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026
Will he prove to be Team India's gamechanger against Pakistan? 👀💬
Watch ICC Men's #T20WorldCup 👉 #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PMpic.twitter.com/2z8A7CJM6i
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. इस मैच को जो टीम जीतेगी, वह ग्रुप-ए में 6 अंकों के साथ पहले पायदान पर आ जाएगी, जबकि हारने वाली टीम दूसरे नंबर पर होगी. ये मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. ये दूसरा मौका होगा, जब दोनों टीमें इस मैदान पर आमने-सामने आएंगी
टी20 वर्ल्ड कप 2012 में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया था.
वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार में होगा IND VS PAK मैच
टी-20 विश्व कप 2026 में खेले जाने वाले मैच से पहले भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. थाईलैंड में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच 15 फरवरी, रविवार को महामुकाबला खेला जाएगा.
यह टूर्नामेंट उभरते हुए महिला खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच है. ये मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा, जो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की टीम ने पहला मैच यूएई से खेला था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इंडिया ए वुमेंस टीम पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.