काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिसेप्शन के इन्विटेशन कार्ड की झलक आई सामने, इस दिन लेंगे दोनों सात फेरे
Anirudh Ravichander-Kavya Maran Reception Card: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और IPL टीम एसआरएच की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) की शादी होने जा रही है. दोनों के रिश्तों को लेकर काफी टाइम से सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही थी. लेकिन अब दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया है. कपल की रिसेप्शन के कार्ड भी छप चुके हैं. जिसकी झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो एकदम शाही है और देखने में काफी खूबसूरत नजर आ रहा है. बता दें कि कुछ दिन पहले उनके पिता कलानिधि मारन बड़े-बड़े नेताओं के पास अपनी बेटी की शादी के रिसेप्शन का कार्ड बांटने गए थे. आइए जानते हैं कि दोनों का रिसेप्शन कब और किस डेस्टिनेशन पर दोनों सात फेरे लेंगे.
अनिरुद्ध -काव्या के शाही रिसेप्शन कार्ड ने खींचा लोगों का ध्यान
सोशल मीडिया पर अनिरुद्ध -काव्या के रिसेप्शन कार्ड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसकी एक खास वजह है कि यह कार्ड शाही तरीके से छपवाया गया है, जो देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है. कार्ड बारोक थीम वाले डिजाइन और विंटेज अंदाज में नजर आ रहा है. इसे आइवरी और लाइट कलर के एक बॉक्स में रखा गया है. वहीं, कार्ड पर उभरी हुई डिजाइन, बारीक कारीगरी और पुराने शाही अंदाज की याद दिलाता है. इतना नहीं इसकी इसकी शानदार पैकेजिंग और क्लासिक डिजाइन लोगों का ध्यान खींच रही है. इस इन्विटेशन को डिजाइन करने वाली कंपनी पिंक व्हिसल मैन की रंजनी अयंगर ने सोशल मीडिया पर कार्ड की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके साथ लिखा,'काव्या मारन और अनिरुद्ध के लिए ये इन्विटेशन डिजाइन करना मेरे लिए बेहद खास और दिल को खुशी देने वाला अनुभव रहा!'
कब है रिसेप्शन और शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंद्र और काव्या मारन की शादी का रिसेप्शन 22 नवंबर को चेन्नई में होगा. जिसमें साउथ इंडिस्ट्री और बॉलीवुड से लेकर बड़े सुपरस्टार पहुंचेंगे. वही, दोनों की शादी दो दिनों तक चलेगी, जो 10 और 11 नवंबर को हो सकती है. ग्रीस में होने वाली इस शादी में परिवार के करीबी सदस्य और कुछ दोस्त ही शामिल होंगे. बता दें कि दोनों काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट करने के बाद कर रहे थे लेकिन दोनों ने इसकी घोषणा कभी सार्वजनिक रूप से नहीं की. वहीं, अब दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
काव्या और अनिरुद्ध की कैसे बढ़ी नजदीकियां?
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की पहली मुलाकात की कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ पाई क्योंकि दोनों ने हमेशा से इस रिश्ते को निजी रखा. इसके साथ ही उन्होंने कभी पब्लिक में इस बारे में बात नहीं की. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि दोनों के बीच नजदीकियों और अफेयर की अफवाहें साल 2025 में शुरू हुईं थी, जब वे कुछ मौकों पर एक साथ देखे गए. इसके वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आए थे.
हालांकि जून 2025 में अनिरुद्ध ने इस तरह की खबरों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया था, लेकिन अक्टूबर 2026 में जब दोनों को चेन्नई के एक थिएटर में फिल्म 'जेलर 2' देखते हुए साथ में स्पॉट किया गया, तो इनके अफेयर की चर्चा फिर से तेज हो गई. दोनों के रिलेशन की पुष्टि तब पूरी तरह सच साबित हुई जब दोनों की फैमिली ने शादी की आधिकारिक तैयारियां शुरू कर दीं. अब इसी बीच कपल के रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड सामने आया.