अंपायर बना विलेन! डबल सेंचुरी लगाने से सिर्फ 1 रन से चूके देवदत्त पडिक्कल, इतने चौके-छक्के ठोक मचाई न्यूजीलैंड में तबाही
Devdutt Padikkal : भारत के बाएं हाथ के 26 वर्षीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अपने बल्ले से धमाल मचाया दिया है. उन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर कमाल कर दिया है, जहां केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज और यशस्वी जायसवाल जैसे होनहार सलामी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए. वहां देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की पारी खेली और वो सिर्फ डबल सेंचुरी लगाने से सिर्फ 1 रन से चूक गए हैं. पडिक्कल के पास दोहरा शतक बनाने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और सिर्फ 1 रन पहले ही आउट हो गए.
दरअसल, टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं, जहां टीम को 22 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक पांच टी20 मैच खेलने हैं. इसके बाद 4 से लेकर 15 नवंबर तक पांच टी20 मैच खेलने हैं. 19 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इन टेस्ट मैचों की तैयारी की लिए इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेल रही हैं, जहां भारत के उन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में ढलने का मौका मिलेगा, जो इस टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने वाले हैं,
HEARTBREAK MOMENT FOR DEVDUTT PADIKKAL 💔
— VIKAS (@Vikas662005) October 26, 2026
Devdutt Padikkal missed his double hundred by just 1 Runs against NZ A. Great knock of 199 Runs. pic.twitter.com/w6x3M9z1Gx
देवदत्त पडिक्कल ने खेली मैराथन पारी
बता दें कि, न्यूजीलैंड ए बनाम इंडिया ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट 23 अक्टूबर से खेला जा रहा है. इस मैच में आज तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. इस दौरान भारत की दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने कमाल का प्रदर्शन किया है. केएल राहुल (4) और यशस्वी जायसवाल (5) के फ्लॉप होने के बाद पडिक्क्ल ने मैराथन पारी खेली.
देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया की दूसरी पारी में तीसरे नंबर पर आकर 248 बॉल का सामना किया और 199 रनों की पारी खेली. वो दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 1 रन से चूक गए. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 24 चौके लगाए और उनके बल्ले से इस 3 गगनचुंबी छक्के भी आए. उन्हें जैक गिब्सन ने अपनी बॉल पर मिशेल हे के हाथों कैच आउट कराया.
🔴DEVDUTT PADIKKAL ANGRY OVER A CONTROVERSIAL UMPIRING DECISION! 🤯
— Sam (@cricsam02) October 26, 2026
- Padikkal was batting on 199 when the bowler delivered the ball wide.
- Padikkal tried to play the delivery, but the umpire suddenly declared him out, apparently believing the ball had edged the bat.
- Padikkal…
देवदत्त पडिक्कल के आउट होने का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में बॉलर ने बॉल लेग स्टंप की ओर डाली. बॉल उनके पैड के पास से निकली. इसके बाद विकेटकीपर ने कैच लिया और बॉलर ने अपील की. अंपायर ने भी पडिक्कल को आउट दे दिया. वहीं देवदत्त पडिक्कल अंपायर के इस फैसले से नाराज नजर आए. उन्होंने जाहिर किया कि बॉल उनके बैट से नहीं लगी है. उन्हें क्यों आउट दे दिया गया. इसके बाद उन्हें ना चाहते हुए भी मैदान से आउट होकर बाहर जाना पड़ गया.
कैसा रहा अब तक मुकाबला
इस मुकाबले की बात करें तो, इंडिया ए पहली पारी में 39.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 113 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 32 और यश राठोड़ ने 44 रनों की पारी खेली. इसके बाद न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में 89.3 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 317 रन बनाए. भारत ए के लिए आकिब नबी और कंशुल कंबोज ने 3-3 विकेट हासिल किए. इंडिया ए ने दूसरी पारी में अब तक 119 ओवर में 8 विकेट पर 488 रन बना लिए हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने न्यूजीलैंड के ऊपर 284 रन की बढ़त बना ली है.